Weather Alert Temperature Surge in Muzaffarpur Due to Wind Shift मौसम : हवा का रूख बदलते ही छह डिग्री तक चढ़ा तापमान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

मौसम : हवा का रूख बदलते ही छह डिग्री तक चढ़ा तापमान

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को हवा का रूख बदलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और...

Thu, 5 June 2025 08:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मौसम : हवा का रूख बदलते ही छह डिग्री तक चढ़ा तापमान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार को फिर से हवा का रूख पुरवा से बदलकर पछिया हो गया। इस कारण तापमान में तेज गति से बढ़ोतरी हुई। पिछले 24 घंटों में जहां अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की वृद्धि हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। हवा का रूख बदलने के कारण दोपहर में नमी की मात्रा में भी 20 प्रतिशत तक की कमी आई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव आने के संकेत दिए है। कहा है कि शुक्रवार से एक बार फिर से तापमान में बदलाव आ सकता है। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

इससे हल्के दर्जे की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री तक चढ़ने के साथ सामान्य स्तर पर जा पहुंचा। यह 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे चला गया। यह 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया। इसके अलावा सुबह में नमी आंशिक तौर पर बदलाव के साथ 90 प्रतिशत पर जा पहुंची। दोपहर में दो बजे यह तेज गति से गिरकर 50 प्रतिशत पर आ गयी। इससे उमस की मात्रा में कमी के कारण लोगों को तेज धूप से जलन का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक इससे राहत के आसार नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।