बिहार में हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक से कर ली शादी, पहले पति का सड़क पर ड्रामा
कहा जा रहा है कि इसी दौरान सड़क पर अपनी पत्नी को देख युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने कहा कि युवती ने पहले उनसे शादी रचाई थी। इस कपल को एक बच्चा भी है। लेकिन बाद में उनकी पत्नी ने एक मुस्लिम युवक से शादी रचा ली।

बिहार में एक पति ने सड़क पर जमकर ड्रामा किया। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट में एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीतामढ़ी जिले में सड़क पर पति-पत्नी ने जमकर ड्रामा किया है। इस वीडियो में एक युवक और युवती नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक और युवती के बीच काफी हल्लागुल्ला भी हो रहा है। इस दौरान सड़क पर काफी लोग भी मौजूद थे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सड़क पर ड्रामा कर रहे युवक-युवती पति-पत्नी थे। पति का आरोप था कि उनकी पत्नी ने किसी मुस्लिम युवक से शादी रचा ली है। कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। दोनों पेशी के लिए कोर्ट में आए थे।
कहा जा रहा है कि इसी दौरान सड़क पर अपनी पत्नी को देख युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने कहा कि युवती ने पहले उनसे शादी रचाई थी। इस कपल को एक बच्चा भी है। लेकिन बाद में उनकी पत्नी ने एक मुस्लिम युवक से शादी रचा ली। महिला के पहले पति का कहना था कि वो अपने बच्चे को वापस हासिल करना चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नी उनके बच्चे को नहीं देना चाहती है।
युवक का यह भी कहना था कि कानून यह बच्चा उनका है और वो कोर्ट में भी इसकी गुहार लगा रहे हैं। युवक का यह भी कहना था कि अब वो अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखेंगे। फिलहाल सड़क पर पति और पत्नी के बीच काफी देर तक ड्रामा चलता रहा और वहां हंगामा की स्थिति बन गई थी।




साइन इन