double and four lane road will build on patna kurji nala and anandpuri nala said cm nitish kumar पटना वालों के लिए खुशखबरी, सीएम नीतीश कुमार ने यहां डबल और फोर लेन सड़क की दी सौगात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना वालों के लिए खुशखबरी, सीएम नीतीश कुमार ने यहां डबल और फोर लेन सड़क की दी सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुर्जी नाला और आनन्दपुरी नाला की योजनाओं के पूर्ण होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही नाले के ऊपर सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।

Sun, 3 Aug 2025 07:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पटना वालों के लिए खुशखबरी, सीएम नीतीश कुमार ने यहां डबल और फोर लेन सड़क की दी सौगात

पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है। पटना में दो लेन और फोर लेन सड़का निर्माण होगा। आनंदपुरी नाले पर दो लेन और कुर्जी नाला पर चार लेन की सड़क बनेगी। सितंबर से निर्माण शुरू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बने कार्यक्रम स्थल से 181 करोड़ लागत की कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) और राजापुर पुल के पास बने कार्यक्रम स्थल से 91.27 करोड़ रुपये लागत की आनन्दपुरी नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि कुर्जी नाला और आनन्दपुरी नाला की योजनाओं के पूर्ण होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही नाले के ऊपर सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा। शिलान्यास के बाद उन्होंने कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) एवं आनंदपुरी नाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण होगा और इसके ऊपर सड़क बनेगी। उन्होंने अधिकारियों से इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार ने लगा दी शर्त, दरभंगा-जयनगर फोर लेन सड़क का निर्माण लटका

जनसमूह ने सीएम का उत्साह के साथ स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी,मंत्री जिवेश कुमार, मंत्री नितिन नवीन, विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डॉ. एस. सिद्धार्थ, अनुपम कुमार, अभय कुमार सिंह, कुमार रवि, आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर, डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं पुल धंसा तो कहीं डायवर्जन बहा, बिहार में गंगा, कोसी और गंडक उफान पर
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश फिर बनेगी मुसीबत, अगले दो दिन कहां होगी भारी बारिश; मौसम का हाल

एजेंसी चयन को कार्यादेश जारी

बुडको की ओर से निर्माण कार्य के लिए एजेंसी का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। दो साल में आरसीसी बॉक्स नाला सह सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। मानसून बाद दोनों नाला पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में राजनीतिक दलों के AI इस्तेमाल पर सख्ती, गलत यूज करने पर ऐक्शन
ये भी पढ़ें:कहीं मृतकों के नाम दिखे तो कहीं पति का नाम ही गायब, वोटर लिस्ट देख मतदाता हैरान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।