hindu Girl marriage with salman after meet during pubg game in bihar PUBG वाले प्यार के लिए बिहार आई लड़की, सलमान से निकाह; थाने पहुंचा बजरंग दल और फिर.., Bihar Hindi News - Hindustan
More

PUBG वाले प्यार के लिए बिहार आई लड़की, सलमान से निकाह; थाने पहुंचा बजरंग दल और फिर..

पुलिस व परिजन सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये झंझारपुर पहुंचे। युवती के पिता ने मध्य प्रदेश के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा नेताओं से भी पुत्री की बरामदगी में मदद करने की गुहार लगाई।

Mon, 2 June 2025 08:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, झंझारपुर, मधुबनी
share
PUBG वाले प्यार के लिए बिहार आई लड़की, सलमान से निकाह; थाने पहुंचा बजरंग दल और फिर..

ऑनलाइन पबजी खेल (PUBG) से संपर्क में आई मध्यप्रदेश की युवती को झंझारपुर के एक युवक ने झांसा देकर अपने घर बुला लिया था। बाद में उससे निकाह कर लिया और पति-पत्नी के साथ रहने लगा। इस बीच मध्यप्रदेश के उमरजटिया थाने में युवती के पिता ने एफआईआर दर्ज करायी। परिजनों के साथ झंझारपुर पहुंची एमपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवती को बरामद कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है। वहीं, आरोपी युवक भागने में सफल रहा, जिसे पुलिस तलाश रही है।

मध्यप्रदेश के उमरजटिया थाना क्षेत्र निवासी ने अपनी 18 वर्षीया बेटी के अपहरण की प्राथमिकी 25 अप्रैल को दर्ज कराई थी। पुलिस व परिजन सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये झंझारपुर पहुंचे। युवती के पिता ने मध्य प्रदेश के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा नेताओं से भी पुत्री की बरामदगी में मदद करने की गुहार लगायी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 शब्दों में तेज प्रताप को RJD से बाहर होने का आदेश, अब्दुल बारी सिद्दीकी का खत

रविवार को मध्यप्रदेश पुलिस के एएसआई सोनेलाल ठाकुर, सिपाही बलवीर सिंह व दो महिला सिपाही झंझारपुर पहुंचे। झंझारपुर पुलिस के सहयोग से लड़की को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के सुल्तान उर्फ मंगला का पुत्र सलमान उसे लेकर यहां आया था। वह 24 अप्रैल से यहीं था।

लड़की के पिता और बहन के साथ बजरंग दल से रंजीत शाह, विश्व हिंदू परिषद के रितेश कुमार शर्मा व दरभंगा से भाजपा कार्यकर्ता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य पवन साह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विष्णु विज्ञान झा, निरंजन झा, वीएचपी के नगर संरक्षक नवीन ठाकुर आदि लोग थाना पहुंचे। इस बीच आरोपी लड़का घर से फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया जानेगी बिहार में बिजली की प्रगति का राज, फिलीपींस से आया बुलावा
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

जानकारी है कि 18 दिन पहले आरोपी ने लड़की से निकाह भी कर लिया था। मध्य प्रदेश पुलिस के साथ आए पिता और बहन के साथ वह काफी मशक्कत के बाद जाने को तैयार हुई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया की मध्य प्रदेश पुलिस ने सहयोग मांगा था। मामला वहीं दर्ज है। वहां न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना से एक साथ 4 नाबालिग सहेलियां गायब, परिवार में कोहराम
ये भी पढ़ें:कब खुलेगा पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन, 64 चेक इन काउंटर होंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।