No Vehicle Day Initiative to Save Fuel Amid International Supply Concerns निर्णय : ईंधन बचत के लिए हर शनिवार को रहेगा ‘नो व्हीकल डे’ , Hajipur Hindi News - Hindustan
More

निर्णय : ईंधन बचत के लिए हर शनिवार को रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

मुख्यमंत्री की ओर से डीजल एवं पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की दी गई सलाह निजी वाहनों के स्थान पर बस, ऑटो, ई-रिक्शा अथवा अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करने जिला...

Fri, 15 May 2026 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
निर्णय : ईंधन बचत के लिए हर शनिवार को रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

हाजीपुर । निज संवाददाता मध्य पूर्व क्षेत्र में कई महीनों से उत्पन्न युद्ध और राजनीतिक परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसके मद्देनज़र प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रत्येक शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्णय : ईंधन बचत के लिए हर शनिवार को रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

सरकारी निर्देश

वहीं सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से डीजल एवं पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने तथा सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि विधि-व्यवस्था एवं अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर कार्यालयीय कार्यों के निष्पादन के लिए सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्राथमिकता दें। इस संबंध में जिला पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में हर शनिवार ‘नो व्हीकल डे’, DM का बड़ा आदेश; मिडिल ईस्ट तनाव का असर

सार्वजनिक परिवहन का उपयोग

सभी सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को निजी वाहनों के स्थान पर बस, ऑटो, ई-रिक्शा अथवा अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करने का भी निर्देश दिया गया है। जिलेवासियों से भी अपील की गई जिला पदाधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की बचत न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण में कमी तथा ऊर्जा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलेवासियों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें तथा ईंधन की बचत में योगदान दें। इसके साथ ही अधिकाधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने तथा छोटे कार्यों के लिए पैदल अथवा साइकिल का उपयोग करने की अपील की गई है। - घनश्याम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया: डीएम समेत सभी अधिकारी साइकिल से पहुंचे अपने -अपने कार्यालय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।