Fight in wedding during Jaymala over balloons groom baraatis flee bride kept waiting शादी में जयमाला के दौरान गुब्बारे फोड़ने पर बवाल, बिना फेरों के ही दूल्हा और बाराती फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी में जयमाला के दौरान गुब्बारे फोड़ने पर बवाल, बिना फेरों के ही दूल्हा और बाराती फरार

गया जिले के फतेहपुर में बुधवार रात को एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान गुब्बारे फोड़ने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट के बाद दूल्हा और बाराती बिना फेरों के ही फरार हो गए। दुल्हन शादी के लिए इंतजार करती रह गई।

Thu, 8 May 2025 11:41 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, फतेहपुर (गया)
share
शादी में जयमाला के दौरान गुब्बारे फोड़ने पर बवाल, बिना फेरों के ही दूल्हा और बाराती फरार

बिहार के गाया जिले के फतेहपुर में एक शादी समारोह में जयमाला रस्म के दौरान गुब्बारे फोड़ने को लेकर बवाल मच गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग झगड़ गए और जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हे के पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद बाराती के साथ ही दूल्हा भी जयमाला से ही फरार हो गया। दुल्हन फेरों के लिए दूल्हे के इंतजार में बैठी रही। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र की नौडीहा झुरांग पंचायत के धनछू मंझला गांव में बुधवार रात का है।

बताया जा रहा है कि सलैयाकला पंचायत के गुरीसर्वे दमकापर गांव से चंद्रिका यादव के बेटे का गुरपा थाना क्षेत्र की नौडीहा झुरांग पंचायत के धनछू मंझला गांव में विजय यादव के यहां बारात आई थी। गांव में जब बारात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को अच्छे से नाश्ता-पानी कराया। इसके बाद खुशी-खुशी डीजे पर झूमते-नाचते बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरमाला में दूल्हे को आयी मिर्गी, दुल्हन ने रोक दी शादी; बरात में गदर मचा

द्वार पूजा के बाद जब जयमाला होने लगी तो दूल्हा पक्ष के लोग वहां सजाए गए गुब्बारे फोड़ने लगे। इस पर दुल्हन का मौसेरा भाई भड़क गया। उसने दूल्हा के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते शादी का माहौल खूनी जंग में तब्दील हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और चाचा की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जयमाला से दूल्हा हुआ फरार, इंतजार में बैठी रही दुल्हन

बवाल बढ़ने के बाद जब मारपीट होने लगी तो बारात वाले बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद सभी बारातियों के साथ दूल्हे का परिवार वहां भाग निकला और सभी गांव लौट गए। इस घटना से क्षुब्ध दूल्हा भी दुल्हन पक्ष से किसी तरह बचते हुए वहां फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 बारातियों की मौत के बाद दूल्हा-दुल्हन के यहां मातम, बिना रस्मों के हुई शादी

लकड़ी वाले दूल्हे को इधर-उधर ढूंढते रह गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला और शादी रुक गई। हालांकि दुल्हन पक्ष वाले शादी के प्रयास में लगे रहे। मगर लड़के के परिवार वाले इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और वे मानने को तैयार नहीं हैं। दूल्हा का कहना है कि अभी वह भी कुछ नहीं कह सकता है। मामला शांत होने के बाद ही कुछ सोचेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।