cm nitish kumar pragati yatra in purnia district of bihar प्रगति यात्रा में पूर्णिया को कई सौगात, सीएम नीतीश हर घर जल और सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का भी लेंगे जायजा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रगति यात्रा में पूर्णिया को कई सौगात, सीएम नीतीश हर घर जल और सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का भी लेंगे जायजा

  • नीतीश कुमार कन्या मध्य विद्यालय मजरा में सोलर रूफ टॉप, पुस्तकालय का निरीक्षण, प्लस टू कामाख्या उच्च विद्यालय, कामख्या स्थान में मनरेगा द्वारा निर्मित खेल का मैदान का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से वह सीधे चुनापुर हवाई अड्डा पहुचेंगे।

Tue, 28 Jan 2025 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पूर्णिया
share
प्रगति यात्रा में पूर्णिया को कई सौगात, सीएम नीतीश हर घर जल और सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का भी लेंगे जायजा

प्रगति यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पूर्णिया आ रहे हैं। पहले उनका कार्यक्रम सोमवार को ही निर्धारित था। मगर अब वह मंगलवार को पहुचेंगे। पटना से हेलीकॉप्टर से वह सीधे मजरा पंचायत स्थित गांव भवानीपुर आयेंगे। हेलीपैड पर आगमन के बाद विभिन्न विभागों के विकास से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का वितरण, हर घर नल का जल, सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का निरीक्षण करने के बाद वह कामाख्या मंदिर प्रांगण में निर्मित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

कन्या मध्य विद्यालय मजरा में सोलर रूफ टॉप, पुस्तकालय का निरीक्षण, प्लस टू कामाख्या उच्च विद्यालय, कामख्या स्थान में मनरेगा द्वारा निर्मित खेल का मैदान का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से वह सीधे चुनापुर हवाई अड्डा पहुचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह भुटहा मोड़ के निकट प्रस्तावित बाईपास स्थल के लिए पहुंचेंगे। भुटहा मोड़ के निकट प्रस्तावित बाईपास स्थल का अवलोकन करेंगे। यहां से वह रंगभूमि मैदान आयेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में कोहरा, दोपहर में धूप पर पछुआ हवा सताएगी; मौसम का हाल

रंगभूमि मैदान स्थित स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) के स्थल का अवलोकन के बाद स्थानीय खिलाड़ियों के साथ संवाद भी करेंगे। यहां से जिला अतिथिगृह जायेंगे। यहां से समाहरणालय पहुचेंगे। जहां नये सभागार का उद्घाटन करेंगे। इसी सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यहां से वह पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के क्रीड़ा मैदान स्थित हेलीपैड के लिए पहुचेंगे। जहां से पटना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पूर्णिया यात्रा के दौरान सैकड़ों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह पांच दर्जन से अधिक योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे। सीएम के आगमन के बाद भुटहा मोड़ से रामबाग तक बायपास भी मूर्त रूप लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहार में 7341 पदों पर बहाली, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी प्रक्रिया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पर मेहरबान मोदी सरकार, 2,766 करोड़ रुपये की मदद; स्कूल-सड़क बनेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।