good news narayani ganga corridor between bagha and ara in bihar bridge at gangdak river खुशखबरी! बगहा से आरा के बीच नारायणी-गंगा कॉरिडोर, गंडक नदी पर पुल का भी प्लान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! बगहा से आरा के बीच नारायणी-गंगा कॉरिडोर, गंडक नदी पर पुल का भी प्लान

  • इस कॉरिडोर में गंडक नदी पर एक नए पुल का प्रस्ताव भी शामिल है। पातर (आरा) में यह कॉरिडोर पटना-आरा-सासाराम हाईस्पीड कॉरिडोर (एनएच-119ए) से जुड़ जाएगा। इस तरह बगहा से आरा होते हुए सासाराम और वाराणसी-कोलकाता होते हुए उत्तर प्रदेश और आगे का भी सफर आसान हो जाएगा।

Tue, 18 Feb 2025 06:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
खुशखबरी! बगहा से आरा के बीच नारायणी-गंगा कॉरिडोर, गंडक नदी पर पुल का भी प्लान

बिहार के उत्तर से दक्षिण के बीच सड़क संपर्क सुविधा को और बेहतर बनाने की आवश्यकता को देखते हुए एक नए ग्रीनफील्ड हाईस्पीड कॉरिडोर के तौर पर नारायणी-गंगा कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। प्रस्तावित कॉरिडोर बगहा (एनएच-727ए) से भोजपुर जिले के पातर तक बनेगा। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि हम नारायणी-गंगा कॉरीडोर का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने जा रहे हैं।

इस कॉरिडोर में गंडक नदी पर एक नए पुल का प्रस्ताव भी शामिल है। पातर (आरा) में यह कॉरिडोर पटना-आरा-सासाराम हाईस्पीड कॉरिडोर (एनएच-119ए) से जुड़ जाएगा। इस तरह बगहा से आरा होते हुए सासाराम और वाराणसी-कोलकाता होते हुए उत्तर प्रदेश और आगे का भी सफर आसान हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कॉरिडोर से राज्य के उत्तर-पश्चिम कोने की सीधी संपर्कता दक्षिण-पश्चिम कोने से हो जाएगी। इससे भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण को त्वरित संपर्कता हासिल होगी। साथ ही इसके पार्श्व में सड़कों का नया संजाल विकसित किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, 24 फरवरी तक चलेगा इंटरव्यू
ये भी पढ़ें:बिना टिकट स्टेशन पर एंट्री नहीं, मजिस्ट्रेट तैनात; 35 स्टेशनों पर सुरक्षा टाइट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।