bihar jobs interview for assistant Professors will start from 19th February गुड न्यूज! बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, 24 फरवरी तक चलेगा इंटरव्यू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज! बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, 24 फरवरी तक चलेगा इंटरव्यू

  • दूसरे विश्वविद्यालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। वहीं इस इतिहास विषय में सबसे अधिक नामांकन होता है। इतिहास विषय का साक्षात्कार होने के बाद भी 12 अन्य विषयों का साक्षात्कार होना शेष है। 13 विषयों में कुल 1931 रिक्तियों को भरा जाना है। 13 विषयों के लिए 32140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Tue, 18 Feb 2025 06:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
गुड न्यूज! बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, 24 फरवरी तक चलेगा इंटरव्यू

Bihar Jobs: बिहार के विश्वविद्यालयो में स्थायी सहायक प्राध्यापक की जारी नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर 19 फरवरी से शुरू होगी। इस बार इतिहास विषय का साक्षात्कार 24 फरवरी तक होगा। इसमें 316 सीटें हैं। एक हजार अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। पटना विवि के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में सिर्फ एक स्थायी शिक्षक हैं, शेष गेस्ट फैकल्टी के भरोसे है। इसके अलावा दूसरे कॉलेजों में भी इतिहास में दो से तीन शिक्षक हैं।

दूसरे विश्वविद्यालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। वहीं इस इतिहास विषय में सबसे अधिक नामांकन होता है। इतिहास विषय का साक्षात्कार होने के बाद भी 12 अन्य विषयों का साक्षात्कार होना शेष है। 13 विषयों में कुल 1931 रिक्तियों को भरा जाना है। 13 विषयों के लिए 32140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 13 विषयों में सबसे अधिक रिक्तियां वनस्पति विज्ञान में 333, इतिहास में 316, जन्तु विज्ञान में 285, राजनीति विज्ञान में 280, अंग्रेजी में 253, वाणिज्य में 112, पर्यावरण विज्ञान में 104 रिक्तियां हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नक्सल प्रभावित इलाके में कॉलेज, अस्पताल और स्टेडियम, कैमूर में CM नीतीश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बगहा से आरा के बीच नारायणी-गंगा कॉरिडोर, गंडक नदी पर पुल का भी प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।