gold and diamond found from bank locker of agriculture officer sudhir kumar धनकुबेर निकला बिहार का घूसखोर कृषि पदाधिकारी सुधीर, बैंक लॉकर में मिला सोना और हीरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

धनकुबेर निकला बिहार का घूसखोर कृषि पदाधिकारी सुधीर, बैंक लॉकर में मिला सोना और हीरा

बरामद आभूषण में लगभग 57.66 लाख रुपये मूल्य का 447 ग्राम सोना, लगभग 44.15 लाख रुपये मूल्य का 11.50 ग्राम हीरा और लगभग 4.78 लाख रुपये मूल्य के 2.36 किलोग्राम चांदी शामिल हैं। सुधीर कुमार को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

Tue, 3 Feb 2026 06:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
धनकुबेर निकला बिहार का घूसखोर कृषि पदाधिकारी सुधीर, बैंक लॉकर में मिला सोना और हीरा

घूस लेते करीब एक महीने पहले गिरफ्तार हुए मुजफ्फरपुर के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) सुधीर कुमार के बैंक लॉकर से एक करोड़ से अधिक मूल्य के हीरे-जेवरात बरामद हुए हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 30 जनवरी को लॉकर की तलाशी ली थी। सोमवार को इसका खुलासा किया है। बरामद आभूषण में लगभग 57.66 लाख रुपये मूल्य का 447 ग्राम सोना, लगभग 44.15 लाख रुपये मूल्य का 11.50 ग्राम हीरा और लगभग 4.78 लाख रुपये मूल्य के 2.36 किलोग्राम चांदी शामिल हैं।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को बताया कि मुख्यालय टीम ने तीन जनवरी को सुधीर कुमार को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी निगरानी थाना कांड संख्या 03/26 के तहत की गयी थी। घूस लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी के पटना स्थित आवास की भी तलाशी ली गई। वहां से 14 लाख रुपये नकद, निवेश से जुड़े कई दस्तावेज और बैंक पासबुक आदि बरामद किये गये थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का सबसे अमीर जिला पटना, सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वे रिपोर्ट क्या कहती है

रिमांड पर लेकर लॉकर का सत्यापन हुआ

तलाशी के दौरान ही पता चला कि इंडियन बैंक की खाजपुरा शाखा (बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना-14 परिसर) में अभियुक्त और उनकी पत्नी के नाम से एक लॉकर संचालित है। इसके बाद अनुसंधान के क्रम में लॉकर का सत्यापन कराया गया। न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अभियुक्त को रिमांड पर लिया गया और पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष तलाशी दल का गठन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में 5 जगहों पर रेड से खलबली, 13 लड़कियां हिरासत में; साइबर ठगी का खेल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।