Girls were afraid to go to school women were afraid On Women Day Samrat Choudhary reminded of Lalu rule स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, महिलाओं का... महिला दिवस पर सम्राट चौधरी ने याद दिलाया लालू का शासनकाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, महिलाओं का... महिला दिवस पर सम्राट चौधरी ने याद दिलाया लालू का शासनकाल

महिला दिवस पर लालू यादव के 15 साल के शासनकाल की याद दिलाते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि तब भय का ऐसा माहौल था कि लड़कियां स्कूल-कालेज जाने से डरती थीं। शाम के बाद महिलाएं शादी-व्याह के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होती थी।

Sat, 8 March 2025 08:02 PMsandeep हिन्दुस्तान, पटना
share
स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, महिलाओं का... महिला दिवस पर सम्राट चौधरी ने याद दिलाया लालू का शासनकाल

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला दिवस पर राज्य की 7 करोड़ बहन-बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने आरक्षण से लेकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने जैसे काम कर महिला सशक्तिकरण का कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद के 15 साल के राज में महिलाओं का अपमान हुआ। हत्या-बलात्कार की घटनाएं चरम पर थी। भय का ऐसा माहौल था कि लड़कियां स्कूल-कालेज जाने से डरती थीं। शाम के बाद महिलाएं शादी-व्याह के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होती थी।

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि हमारा समाज हमेशा से नारीशक्ति को विशेष महत्व देने वाला समाज रहा है। यहां तक कि हम अपने जन्म स्थान और देश को भी मातृशक्ति के रूप में देखते हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला हित में कई कार्य किए हैं। इस कारण महिलाओं की भूमिका 'अनुगामी' के रूप में नहीं बल्कि 'सहगामी' के रूप में पहचानी जाती है। जनधन खाते से लेकर गरीब कल्याण योजना तक और पीएम आवास से लेकर उज्ज्वला योजना तक महिलाओं को घर के मुखिया के रूप में वरीयता दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले जो थे वे कुछ किए हैं, महिला दिवस के सम्मेलन में नीतीश ने लालू को लपेटा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माई-बहिन के बाद अब बेटी योजना; महिला दिवस पर तेजस्वी का चुनावी ऐलान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा है कि सरकार हो या संगठन आधी आबादी यानी महिलाओं की सहभागिता होगी। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आधी आबादी की सहभागिता की चिंता समाज को करना आवश्यक है। जब भी महिलाओं को मौका मिला, उन्होंने परचम लहराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सही अर्थों में उन्हें रोक पाने की शक्ति किसी में नहीं है। महिलाएं अगर भविष्य गढ़ती हैं तो हर चुनौती को स्वीकार भी करती हैं। राजनीति में हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि आधी आबादी की सहभागिता बढ़े। उन्होंने रोगी कल्याण समिति और 20 सूत्री समिति में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आरक्षण देकर राजनीति में हिस्सेदारी की शुरुआत कर दी है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यपालिका में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ा दी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।