Nitish kumar attack on Lalu Yadav on Womens day said he did nothing for ladies पहले जो थे वे कुछ किए हैं, महिला दिवस के सम्मेलन में नीतीश कुमार ने लालू यादव को फिर लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले जो थे वे कुछ किए हैं, महिला दिवस के सम्मेलन में नीतीश कुमार ने लालू यादव को फिर लपेटा

  • नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने महिलाओं को आगे लाने के लिए बहुत काम किया लेकिन पहले जो नेता थे वे कुछ नहीं किए।

Sat, 8 March 2025 02:40 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले जो थे वे कुछ किए हैं, महिला दिवस के सम्मेलन में नीतीश कुमार ने लालू यादव को फिर लपेटा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के प्रदेश कार्यालय में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर महिला दिवस की बधाई देते हुए नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने महिलाओं को आगे लाने के लिए बहुत काम किया लेकिन पहले जो नेता थे वे कुछ नहीं किए। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार एक मात्र ऐसा राज्य है जिसने महिला दिवस के लक्ष्यों को पूरा किया है।

नीतीश कुमार ने मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अपने अन्य सहयोगियों के साथ दीप जलाकर सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कई महिलाओं को अने हाथों से सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे लाने के लिए काम किया। नीतीश कुमार ने कहा कि इस मौके पर नारी शक्ति का वंदन और अभिनंदन करते हैं। आप लोगों बुलाया इसके लिए धन्यवाद। बहुत अच्छा लगा। खुशी की बात है कि भारी संख्या में महिलाएं सब जगह आगे बढ़ रही हैं। आप तो जानते ही हैं कि हम शुरू से ही महिलाओं को आगे बढ़ाए हैं। पहले जो नेता थे उन्होंने कुछ नहीं किया। नाम लिए बगैर उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Assembly: फालतू बात, बेमतलब के... जब CM नीतीश सदन में हाथ जोड़ने लगे

इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार एक मात्र ऐसा राज्य है जहां महिला दिवस के लक्ष्यों को पूरा किया गया है। नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किया है। महिला उत्थान और महिला सशक्तिकरण के काम को लेकर देश भर में उनका अनुकरण किया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो काम किया है उसे पार्टी घर घर तक पहुंचाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इसके हसबैंड जेल गए तो वाइफ को बना दिया, अब राबड़ी देवी पर उखड़ गए नीतीश कुमार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।