girls hostels strict rules including CCTV cameras all around after NEET student murder in Patna NEET छात्रा कांड के बाद नींद खुली; गर्ल्स हॉस्टल के नियम टाइट, चारों ओर CCTV समेत कई निर्देश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NEET छात्रा कांड के बाद नींद खुली; गर्ल्स हॉस्टल के नियम टाइट, चारों ओर CCTV समेत कई निर्देश

कोई भी हॉस्टल बिना निबंधन के संचालित नहीं होगा। सभी हॉस्टलों के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए। हॉस्टल में कार्यरत वार्डन, गार्ड और सफाईकर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा।

Sun, 8 Feb 2026 05:50 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिप्र
share
NEET छात्रा कांड के बाद नींद खुली; गर्ल्स हॉस्टल के नियम टाइट, चारों ओर CCTV समेत कई निर्देश

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की नीट छात्रा की हत्या के बाद राज्य भर में महिला छात्रावासों की विधि व्यवस्था पर प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। पटना में राज्य के सभी जिलों से लड़कियां और महिलाएं पढ़ाई या नौकरी करती हैं। कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को गर्ल्स हॉस्टल संचालकों और अन्य हॉस्टल मालिकों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान कोतवाली थानाध्यक्ष ने सभी हॉस्टल संचालकों को कई दिशा-निर्देश दिए।

कहा गया है कि कोई भी हॉस्टल बिना निबंधन के संचालित नहीं होगा। सभी हॉस्टलों के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए। हॉस्टल में कार्यरत वार्डन, गार्ड और सफाईकर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के स्टाफ रखने पर कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल संचालन और आवासन संबंधित अधिक से अधिक जानकारी रखना है जिसे प्रशासन आवश्यकता पड़ने पर मांग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा केस: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना कल, पप्पू यादव की गिरफ्तारी से उबाल

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि हॉस्टल में विजिटर रूम अलग होना चाहिए, जिसका हॉस्टल के कमरों से कोई सीधा संपर्क नहीं हो। विजिटर रूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। रजिस्टर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, मिलने का उद्देश्य, छात्रा से संबंध, मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज करना अनिवार्य होगा। बेवजह लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ बाथरूम और कहीं भी गंदगी न होने का निर्देश दिया गया।

शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छानबीन के दौरान कई प्रकार की खामियां पाई गईं। हॉस्टल के मालिक और संचालिका के बेटे उसी भवन में रहते थे। कर्मियों के बारे में ठोस जानकारी प्रबंधन के पास नहीं था। विजिटर्स संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जाता था। उसके बाद सभी महिला छात्रावासों की सुरक्षा ऑडिट कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री-बेटे का नाम बताएं राबड़ी, जेल में डाल देंगे; नीट केस में सम्राट की चुनौती

इधर नीट की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले धरना- प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शनिवार को जहानाबाद से दर्जनों लोग विभिन्न निजी वाहनों से रवाना हुए। दिल्ले जाने वाले लोगों को पुलिस पकड़ नहीं ले इसके लिए दोपहर बाद गोपनीय तरीके से मृतका के माता- पिता सहित गांव के छह लोग भी दिल्ली के लिए निकले हैं। दिल्ली के लिए निकले वाहनों पर किसी तरह का बैनर नहीं लगा हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।