Weather Update Relief from Heat with Winds and Rain Expected सुबह से तीखी धूप और दोपहर बाद बादल बारिश के आसार, Gaya Hindi News - Hindustan
More

सुबह से तीखी धूप और दोपहर बाद बादल बारिश के आसार

सुबह से तीखी धूप और दोपहर बाद बादल बारिश के आसार सुबह से तीखी धूप और दोपहर बाद बादल बारिश के आसार

Sun, 10 May 2026 08:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share
सुबह से तीखी धूप और दोपहर बाद बादल बारिश के आसार

सुबह से तीखी धूप। नमी के बीच पुरवैया चलने से उमस वाली गर्मी। दोपहर या अपराह्न बाद बादल। तेज हवा के साथ बारिश। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा। इस तरह मौसम का मिजाज रह रहा है। अगले दो-तीन दिनों में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। हालांकि रविवार को आंशिक बादल के बीच सुबह से धूप निकली और दिनभर रही। उमस वाली गर्मी का असर रहा। पुरवइया चलने से भीषण गर्मी से राहत है। शनिवार के मुकाबले में धूप में तपिश कम रही। शनिवार की शाम बारिश होने से तापमान कर हो गया। रविवार को अधिकतम सामान्य से करीब छह डिग्री कम 33.4 व भी छह डिग्रीम न्यूनतम 19.0 डिग्री रहा। सूबे में न्यूनतम तापमान सबसे कम गया का ही रहा। शनिवार को अधिकतम 35.0 व न्यूनतम 20.0 डिग्री रहा। पिछले साल 2025 में 10 मई को अधिकतम 41.0 व न्यूनतम 27.5 डिग्री रहा था.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश के बाद धूप से फिर चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

मौसम का मिजाज

पुरवइया चलने से लू से राहत, अभी इसी तरह मौसम रहेगा

विशेषज्ञों का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि 10 मई को हिमालय के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसका असर 12 मई से हो सकता है। अगले दो दिनों में पुरवैया चलेगी। अभी नमी वाला हवा चल रही है। इसलिए लू से राहत रहेगी। बताया कि अभी सुबह से धूप निकलने और दोपहर बाद ही मौसम बिगड़ने का अनुमान है। दोपहर बाद तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार बने हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।