गया जंक्शन पर मिलेगा शीतल जल, लगाए जा रहे वाटर कूलर
-रेल प्रशासन ने यात्रियों की परेशानी को देखते की पहल -जंक्शन का पुनर्निर्माण का कार्य
भीषण गर्मी, तीखी धूप और झुलसा देने वाली हवा के बीच अब रेल प्रशासन यात्रियों को राहत देने के लिए सक्रिय हो गया है। गया जंक्शन पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यात्रियों को गर्मी के दौरान ठंडा और स्वच्छ पानी आसानी से मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है इसे जल्द पूरी तरह लागू किया जाएगा।पेयजल
की कमी से जूझ रहे थे यात्रीअब तक गया जंक्शन पर ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार के दौरान यात्रियों को सामान्य पानी से ही काम चलाना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में पर्याप्त नहीं है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार यात्रियों को परेशानी हो रही है।यात्री शेड की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंगया जंक्शन के कई प्लेटफॉर्म पर शेड का अभाव भी यात्रियों की परेशानी का बड़ा कारण बना हुआ है। तेज धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। गर्म हवा और सीधे सूरज की किरणों के कारण लोग असहज महसूस कर रहे हैं, जिससे यात्रा का अनुभव प्रभावित हो रहा है। बताया गया कि गया जंक्शन का पुनर्निर्माण का कार्य है इसके कारण रेल यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रेल प्रशासन को उम्मीद है कि वाटर कूलर लगने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। शीतल जल की उपलब्धता से गर्मी में होने वाली समस्याएं कम होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन