डीआरएम ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर
Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने
गुरुवार को प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर एवं रेलवे आवासों में 24 घंटे निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इसमें लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम अपने विशेष रेलवे वाहन से स्टेशन पहुंचे और सबसे पहले कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक एवं दो, स्टेशन परिसर तथा शंकरगढ़ सदर बाजार से जुड़े 415-बी रेलवे फाटक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से आकलन किया और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।यात्रियों
को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन पर लगे वाटर कूलर (वॉटर फ्रिज) की स्थिति भी देखी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीआरएम ने कहा कि शंकरगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर निर्माणाधीन वेटिंग हॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उसके नक्शे और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वेटिंग हॉल बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें बैठने एवं प्रतीक्षा करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा 415-बी रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही 415-ए ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण होगा,वैसे ही 415-बी पर अंडरब्रिज निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन