Mega Block at Gaya Junction Train Operations Affected from April 28 to May 16 गया जंक्शन : प्लेटफॉर्म एक पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, Gaya Hindi News - Hindustan
More

गया जंक्शन : प्लेटफॉर्म एक पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

-रेल ट्रैक के पुनर्निर्माण कार्य से कुछ ट्रेनें की गईं डायवर्ट -27 अप्रैल से 16

Sun, 26 April 2026 08:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share
गया जंक्शन : प्लेटफॉर्म एक पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

गया जंक्शन पर सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लगेगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर रेल ट्रैक का पुनर्निर्माण कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। गया-कामाख्या एक्सप्रेस मानपुर से चलेगीमेगा ब्लॉक को लेकर 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से ही चलेगी। 15620 कामाख्य-गया एक्सप्रेस मानपुर तक आएगी। इसके अलावा 03253 पटना- चर्लापल्ली और 03254-03255 चर्लापल्ली-पटना ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया गया है और ये गया होकर नहीं चलेंगी।मेमू

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेगा ब्लॉक से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कुछ का मार्ग बदला

ट्रेन री-शेड्यूल, कई ट्रेनों में घटाए गए कोच63245-63289 पटना-गया-डेहरी मेमू ट्रेन को पटना से करीब 100 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इसके साथ ही कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में कोचों की संख्या कम कर दी गई है। 13349-13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस को 20 की जगह 18 कोच के साथ चलाया जाएगा। अन्य ट्रेनों जैसे 13243-13244 भभुआ-पटना-भभुआ इंटरसिटी 18 कोच से चलेगी। 13359-50 राजगीर-पटना-राजगीर पैसेंजर भी 18 कोच से चलेगी। 53213-53214 पटना-गया-पटना फास्ट पैसेंजर पर भी इसका असर पड़ेगा।पटना-चर्लापल्ली एक्सप्रेस का रूट बदलामेगा ब्लॉक के कारण पटना-चर्लापल्ली एक्सप्रेस गया जंक्शन नहीं आएगी और इसे वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यह ब्लॉक ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षित रेल परिचालन के उद्देश्य से किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।