नल जल और चापाकल की तत्काल मरम्मत कराएं
गर्मी के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है। डीएम शशांक शुभंकर ने अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि खराब चापाकलों की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जहां समस्या हो वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जाए। अस्पतालों में हीट वेव के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नल जल और चापाकल की तत्काल मरम्मत कराएं जहां चापाकल मरम्मत होने में परेशानी आ रही हो वहां टैंकर भिजवाएंडीएम ने गर्मी से बचाव को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देशगया जी, प्रधान संवाददातागर्मी के कारण जन जीवन पर असर पड़ने लगा है। दिन में बाहर निकलने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को डीएम शशांक शुभंकर ने अधिकारियों के साथ गर्मी से बचाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिया कि जहां चापाकल खराब है उसे तत्काल ठीक कराया जाए। यदि चापाकल मरम्मत होने में समस्या आ रही है तो ऐसी जगहों पर टैंकर से पानी भिजवाने का प्रबंध किया जाए।
उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कहा कि चापाकल मरम्मति के काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए सरकार की जो गाइडलाइन है उसका शत प्रतिशत पालन किया जाए। नगर आयुक्त, नगर परिषद और पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ का संचालन सुनिश्चित कराएं। बैनर पोस्टर के माध्यम से लू से बचने और लू लगने की स्थिति में क्या करें। इसका प्रचार प्रसार कराएं।अस्पतालों में रखें समुचित व्यवस्थाडीएम ने बैठक में मगध मेडिकल के अधीक्षक, सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी जिला अस्प्ताल, अनुमंडल अस्पताल,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द पर हीट वेब से संबंधित विशेष वार्ड की व्यवस्था करना रखें। जहां बेड, पेयजल, ओआरएस, एसी/कुलर आदि उपलब्ध हो।गर्मी को लेकर दिए गए अन्य निर्देश- स्कूल और कोचिंग आदि के संचालन में समय का पालन करें- सभी परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध शीतल पेयजल, ओआरएस की व्यवस्था अनिवार्य- डीपीओ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था देखेंगे- जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंचायत के सार्वजनिक स्थल, बाजार में पेयजल की व्यवस्था करेंगे- डीटीओ बस और ऑटो स्टैंड पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे- नल जल की जो समस्या बिजली विभाग के कारण है उसे विभाग के कार्यपालक अभियंता ठीक कराएं- अग्निशमन वाहनों को तैयार रखना सुनिश्चित करें- पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और चारा की व्यवस्था करेंजिला नियंत्रण कक्ष0631-2222253पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर पर रिंग किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन