gas cylinder delivery man chote lal mahato will fight bihar elections agains nda and mahagathbandhan Bihar Election: NDA और महगठबंधन से टकराएंगे गैस सिलेंडर वेंडर छोटे, 20 साल से लड़ रहे इलेक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Election: NDA और महगठबंधन से टकराएंगे गैस सिलेंडर वेंडर छोटे, 20 साल से लड़ रहे इलेक्शन

Bihar Election: खास बात यह है कि छोटे लाल महतो पिछले 20 सालों से चुनाव लड़ रहे हैं। वो लोकसभा और विधानसभा दोनों का ही चुनाव लड़ते हैं। छोटू लाल महतो का सपना सांसद या विधायक बनने का है हालांकि, अब तक उनका सपना पूरा नहीं हुआ है

Sun, 12 Oct 2025 10:15 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Election: NDA और महगठबंधन से टकराएंगे गैस सिलेंडर वेंडर छोटे, 20 साल से लड़ रहे इलेक्शन

Bihar Election:बिहार चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सभी राजनीतिक दल तथा नेता अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच इस चुनाव में एक गैस सिलेंडर वेंडर ने भी ताल ठोक दी है। जी हां, किशनगंज जिले में गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले छोटे लाल महतो ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

खास बात यह है कि छोटू लाल महतो पिछले 20 सालों से चुनाव लड़ रहे हैं। वो लोकसभा और विधानसभा दोनों का ही चुनाव लड़ते हैं। छोटे लाल महतो का सपना सांसद या विधायक बनने का है हालांकि, अब तक उनका सपना पूरा नहीं हुआ है और एक बार फिर वो अपने सपनों को उड़ान देने की कोशिश में दोनों गठबंधनों के खिलाफ ताल ठोकने के लिए तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीट बंटवारे पर महागठबंधन में खींचतान की 5 वजहें, NDA में भी मान-मनौव्वल का दौर

बिहार में 6 और 11 नवंबर को चुनाव होने हैं। छोटे महतो एक बार फिर चुनावी दंगल में उतरने को तैयार हैं। छोटे लाल महतो यहां एक छोटे से घर में रहते हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि साल 2000 में सबसे पहले उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा। उस वक्त वो 23 साल के थे लेकिन उम्र के मानदंड पर उनका नामांकन रद्द हो गया था।

हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वो चुनाव लड़ते रहे। उन्होंने नगर निगम का भी चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं छोटे लाल महतो यहां के दिग्गज नेता तथा सीमांचल के गांधी कहे जाने वाले तसलीमुद्दीन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को भी टक्कर दे चुके हैं। छोटू महतो साल 2004 से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं, वो जीत तो कभी नहीं सके।

लेकिन अब एक बार फिर इस बार भी वो चुनाव लड़ेंगे। 'NDTV' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि छोटे महतो ने इस साल चुनाव जीतने का एक बार फिर भरोसा जाता है। छोटे महतो ने कहा, ‘मुझे जनता का काफी सपोर्ट है और लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए चंदा भी दे रहे हैं। मैं लोगों के घर में गैस सिलेंडर देता हूं और लोग मेरे जैसा नेता चाहते हैं। इस बार निश्चित तौर से मैं सफल हो जाउंगा। लोग निश्चित तौर से अपना वोट देकर मेरी जीत सुनिश्चित करेंगे।’ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छोटे महतो की पत्नी बकरी, चिकेनऔर अंडा बेचकर अपने पति की आर्थिक तौर से मदद करती हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।