Friendship on Instagram, love in 15 days, girl from Bettiah reached Banka lover informed police इंस्टा पर दोस्ती, 15 दिनों में प्यार, बेतिया से बांका पहुंच गई लड़की; युवक ने गजब कर दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इंस्टा पर दोस्ती, 15 दिनों में प्यार, बेतिया से बांका पहुंच गई लड़की; युवक ने गजब कर दिया

वाल्मीकिनगर की एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर एक लड़के से महज 15 दिन पहले दोस्ती हुई और उसके घर का पता लगाकर उससे  मिलने बांका पहुंच गई।

Thu, 19 Feb 2026 06:08 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इंस्टा पर दोस्ती, 15 दिनों में प्यार, बेतिया से बांका पहुंच गई लड़की; युवक ने गजब कर दिया

बिहार के बेतिया में एक नाबालिग लड़की पर प्यार पर नशा कुछ ऐसा चढ़ा कि प्रेमी से मिलने बांका पहुंच गई। इस दास्तान ए मोहब्बत की सबसे खास बात यह है कि इंस्टा पर हुई दोस्ती मात्र 15 दिनों में प्यार में बदल गई जबकि प्रेमी युवक पहले से शादीशुदा था। लड़की के पहुचते ही उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी फोन पर दे दिया। इधर पिता ने वाल्मीकिनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बताया जाता है कि बेतिया के वाल्मीकिनगर की एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर एक लड़के से महज 15 दिन पहले दोस्ती हुई और उसका घर का पता लेकर उसके घर मिलने पहुंच गई। इधर नाबालिक लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी का केस थाने में दर्ज करा दिया। वाल्मीकिनगर थाने में तीन दिन पूर्व 33/26 कांड संख्या दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर पुलिस ने थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महज 24 घंटे में मामले को सुलझाते हुए नाबालिग लड़की को बुधवार की रात बरामद कर लिया। कोर्ट में उसका 164 का बयान दर्ज कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुर्गा खिलाने के बहाने हुआ रेप, यूपी से 15 दिन पहले ही बिहार आई थी डांसर

मामले को लेकर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिक लड़की को 15 दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। उससे मिलने के लिए लड़की बांका जिले के घुरहिया थाना क्षेत्र के कुरमा गांव पहुंच गई। युवक की पहचान बांका निवासी मजहरूल अंसारी पिता इलयास अंसारी के पास उसके घर पहुंच गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मजहरूल पहले शादीशुदा युवक है। लड़की के पहुंचते ही इंसानियत दिखाते हुए युवक ने फोन से इसकी सूचना लड़की के पिता तथा अपने थाने को दी। इस बात की जानकारी लड़की के पिता ने वाल्मीकि नगर थाने को दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाल्मीकिनगर पुलिस ने घुरहिया थाना से संपर्क किया। बेतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को लड़की की वापसी के लिए बांका भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नागिन डांस अब और नहीं? कानफोड़ू DJ, डिजाइनर ट्रॉली पर रोक, मंत्री ऐक्शन में

लड़की की बरामदगी के लिए पीटीसी प्रमोद कुमार और महिला सिपाही कविता कुमारी के नेतृत्व टीम का गठन किया गया। बांका से नाबालिग लड़की को बरामद कर बेतिया लाया गया जिसे न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवक को कानून का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। लड़की के माता पिता बेटी की वापसी से खुश दिखे। नाबालिग लड़की की काउंसेलिंग कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- झूठ बोलना पड़ता है
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।