form without bar code also valid during special intensive revision of voter list in bihar मतदाता पुनरीक्षण में बिना बार कोड वाले प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य, पटना के DM ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मतदाता पुनरीक्षण में बिना बार कोड वाले प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य, पटना के DM ने बताया

पटना में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मतदाता पुनरीक्षण फार्म सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जबकि यह कार्य सिर्फ बीएलओ ही कर सकता है। इस संबंध में बूथ संख्या 64 की बीएलओ सीमा कुमारी ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है।

Tue, 15 July 2025 06:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
मतदाता पुनरीक्षण में बिना बार कोड वाले प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य, पटना के DM ने बताया

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पटना में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वितरित किए जा रहे वैसे गणना प्रपत्र भी सत्यापन में मान्य होंगे जिन पर बार कोड नहीं है। बिना बार कोड के प्रपत्र को भी मतदाता भर कर बीएलओ को दे सकते हैं। सोमवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शहर के कई इलाकों में भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया।

डीएम पहले छज्जूबाग स्थित टीएन बनर्जी पथ स्थित दुर्गा गार्डेन अपार्टमेंट पहुंचे। अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि यहां गणना प्रपत्र निगम के कर्मियों द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ फॉर्म भरकर वापस भी कर दिए गए हैं। अर्जुना जेके टावर अपार्टमेंट में भी गणन-प्रपत्र वितरण होने की जानकारी वहां के लोगों ने दी। छज्जुबाग स्थित स्लम बस्ती के शंकर कुमार ने डीएम ने बताया कि उन्हें भी गणना प्रपत्र मिल गया है और उसे भरकर वापस भी कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया

अज्ञात ने पुनरीक्षण फार्म किया अपलोड, केस दर्ज

इधर पटना में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मतदाता पुनरीक्षण फार्म सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जबकि यह कार्य सिर्फ बीएलओ ही कर सकता है। इस संबंध में बूथ संख्या 64 की बीएलओ सीमा कुमारी ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर ही निकलें, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।