Focus shift to Bihar new CM with Nitish Kumar winning Rajya Sabha election eyes on BJP JDU नीतीश के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद नए सीएम पर फोकस, बीजेपी और जेडीयू पर नजर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद नए सीएम पर फोकस, बीजेपी और जेडीयू पर नजर

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है। अब सियासी चर्चाओं का फोकस बिहार के नए मुख्यमंत्री पर शिफ्ट हो गया है। अगला सीएम कौन होगा, इसके लिए भाजपा और जेडीयू पर नजर है।

Tue, 17 March 2026 10:53 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद नए सीएम पर फोकस, बीजेपी और जेडीयू पर नजर

Bihar Next CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अब फोकस नए सीएम पर शिफ्ट हो गया है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। संभवतया अप्रैल महीने में बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन किया जाएगा। नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा और अटकलबाजी का दौर चल रहा है। बिहार में एनडीए के प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

अब तक की सियासी अटकलों और चर्चाओं के अनुसार नीतीश के इस्तीफे के बाद भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। भाजपा के अंदर कई नाम रेस में चल रहे हैं, इनमें सबसे प्रमुख सम्राट चौधरी का है। सम्राट अभी नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग संभाल रहे हैं। इससे पहले वे वित्त मंत्री रह चुके हैं।

सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से आते हैं, जो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के लव-कुश राजनीतिक समीकरण का हिस्सा है। इसमें लव कुर्मी और कुश कोइरी यानी कुशवाहा को कहा जाता है। नीतीश खुद कुर्मी हैं। राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद नीतीश समृद्धि यात्रा के तहत जहां भी जा रहे हैं, वहां मंच से सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर उनका अभिवादन करवा रहे हैं। इससे सम्राट के सीएम बनने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंकर ने सम्राट चौधरी को CM बताया, नीतीश ने फिर कंधे पर हाथ रख प्रणाम करवाया

भाजपा के कई नेता रेस में

सम्राट के अलावा बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के कई नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। इनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय प्रमुख हैं। नित्यानंद यादव जाति से आते हैं, जिसकी आबादी बिहार में सर्वाधिक है। साथ ही, उनके पास सरकार एवं संगठन का लंबा अनुभव है। वह बिहार में भाजपा की कमान भी संभाल चुके हैं।

इसके अलावा, विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम), दिलीप जायसवाल (मंत्री), मंगल पांडेय (मंत्री), नीतीश मिश्रा (पूर्व मंत्री), संजीव चौरसिया (विधायक) जैसे भाजपा नेताओं के नाम भी अगले मुख्यमंत्री के रेस में चल रहे हैं। चर्चा यह भी है कि भाजपा किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाकर चौंका भी सकती है। पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और दिल्ली में ऐसा कर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar BJP CM: नए सीएम की चर्चा में ही खर्चा ना हो जाए नाम, भाजपा नेता सतर्क हैं

जेडीयू में एक ही नाम- निशांत कुमार

दूसरी ओर, भाजपा की सहयोगी जेडीयू में भी नए सीएम को लेकर अटकलबाजी चल रही है। नीतीश के राज्यसभा नामांकन के तीन दिनों के भीतर उनके बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में औपचारिक रूप से कदम रख दिया। निशांत को नीतीश का जेडीयू में उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। निशांत भी जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद काफी सक्रिय हैं। वे जहां-जहां जा रहे हैं जेडीयू कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं- "बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो"।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौंवा फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं; CM रेस में अशोक का ट्विस्ट

हालांकि, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में कहा था कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह एनडीए का शीर्ष नेतृत्व मिलकर तय करेगा। निशांत की पार्टी और सरकार में भूमिका क्या होगी, इस पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था।

झा ने कहा कि जेडीयू नेतृत्व द्वारा समय आने पर इस संबंध में फैसला करने की बात कही थी। अटकल है कि बिहार की नई सरकार में अगर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा तो निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। आने वाले दिनों में बिहार में संभावित नई सरकार पर स्थिति और साफ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजय बोले- NDA नेतृत्व तय करेगा बिहार का नया CM, ललन ने कहा था- नीतीश ही चुनेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।