Flood control rejuvenation of small cities Kiren Rijiju explains what Bihar gets in Modi budget बाढ़ नियंत्रण, छोटे शहरों का कायाकल्प; किरेन रिजिजू ने बताया मोदी के बजट में बिहार को क्या मिला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बाढ़ नियंत्रण, छोटे शहरों का कायाकल्प; किरेन रिजिजू ने बताया मोदी के बजट में बिहार को क्या मिला

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मोदी सरकार के बजट में बिहार को मिली परियोजनाओं एवं राशि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के छोटे शहरों का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही बाढ़ नियंत्रण का पूरा पैसा भी बिहार को दिया जाएगा।

Sat, 7 Feb 2026 08:08 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बाढ़ नियंत्रण, छोटे शहरों का कायाकल्प; किरेन रिजिजू ने बताया मोदी के बजट में बिहार को क्या मिला

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के बजट में बिहार के विकास के लिए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट का फोकस इस बार भी पूर्वोत्तर के राज्यों पर है। बजट में 12.50 लाख करोड़ आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे, जिसका बड़ा हिस्सा बिहार जैसे राज्यों के लिए होगा। आने वाले समय में विकसित भारत 2047 के लिए बिहार की भूमिका सबसे अहम होने वाली है।

पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि बजट में विकास का ग्रोथ इंजन टियर टू एवं थ्री शहरों के विकास की योजना बनाई गई है। इस समय ऐसे शहरों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार में है। बिहार के छोटे शहरों का कायाकल्प होगा। बौद्ध सर्किट, एमएसएमई, ग्रामीण क्षेत्र के विकास की योजना का लाभ भी बिहार को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्री बिजली के बाद अब 58 लाख गरीबों के छत पर मुफ्त सोलर प्लांट, बजट में ऐलान

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट का फोकस युवाओं को नौकरी देने, ईको सिस्टम विकसित करने, स्टार्टअप एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर है। छोटे कारोबारियों को कागज के झंझट से मुक्ति दिलाने की योजना के तहत उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है।

रिजिजू ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी राशि बिहार को देने की घोषणा की गई है। हमने तो अरुणाचल प्रदेश के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से सर्वाधिक क्षति बिहार को हुई है, लिहाजा बिहार को सहायता देनी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।