five people including groom brother dead after rerutn from tilak party in bihar बिहार में तिलक पार्टी से लौटने के बाद दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की संदिग्ध मौत, पसरा मातम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में तिलक पार्टी से लौटने के बाद दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की संदिग्ध मौत, पसरा मातम

घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के भी कान खड़े हो गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा संबंधित थाने के गांवों में जाकर जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक जहां मृतकों के परिवार में शोक व्याप्त है। आमजनों में इस संदेहास्पद मौत की घटना की चर्चा जोरों पर है।

Wed, 18 Feb 2026 07:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बिक्रमगंज, रोहतास
share
बिहार में तिलक पार्टी से लौटने के बाद दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की संदिग्ध मौत, पसरा मातम

बिहार में एक तिलक पार्टी से लौटने के बाद 24 घंटे के अंदर दूल्हा के भाई समेत पांच लोगों की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतकों में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव से एक लल्लू सिंह, नासरीगंज थाना क्षेत्र के सबदला से एक, गरहथा से एक तथा अकोढ़ीगोला से दो खाना बनाने वाले की मौत हुई।

बीते 14 फरवरी की रात भोजपुर जिले के तरारी गांव से बिक्रमगंज के मठिया निवासी पूजन सिंह के पुत्र की शादी को लेकर गांव में तिलक आया था। तिलक के बाद सभी अपने घर वापस लौट गए। लेकिन इसी बीच बीते 16 फरवरी को मठिया निवासी पूजन सिंह के करीब तीस वर्षीय पुत्र लल्लू सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पकड़ाया पाकिस्तान में छपे नकली नोट का सौदागर 'लादेन', मची सनसनी

इसी बीच पता चला कि मृतक लल्लू सिंह के नासरीगंज के रिश्तेदार सबदला, गरहाथा गांव से एक-एक तथा अकोढ़ीगोला से खाना बनाने वाले दो हलवाई सहित कुल पांच लोगों की भी मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के भी कान खड़े हो गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा संबंधित थाने के गांवों में जाकर जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक जहां मृतकों के परिवार में शोक व्याप्त है। आमजनों में इस संदेहास्पद मौत की घटना की चर्चा जोरों पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बंपर बहाली, 44 हजार एएनएम की नियुक्ति; शिक्षा विभाग में नौकरियां
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।