Five new Amrit Bharat Express trains will run through these cities in Bihar schedule released बिहार के इन शहरों से होकर चलेंगी पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, आ गया शेड्यूल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इन शहरों से होकर चलेंगी पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, आ गया शेड्यूल

रेलवे 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेनें बिहार के विभिन्न शहरों से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार के यात्रियों को पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आने-जाने में सुविधा होगी। 

Fri, 16 Jan 2026 07:15 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के इन शहरों से होकर चलेंगी पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, आ गया शेड्यूल

रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना, गयाजी समेत बिहार के विभिन्न शहरों से पांच नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने गुरुवार को ये जानकारी दी। चार अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जनवरी, जबकि एक ट्रेन 17 जनवरी को उद्घाटन स्पेशल के रूप में अपने गंतव्य के लिए खुलेगी। सभी नई ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी होगी।

हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत: 18 जनवरी को गाड़ी सं. 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर 23.50 बजे गयाजी होते हुए 19 को डेहरी ऑन सोन, 01.10 बजे सासाराम, 01.35 बजे भभुआ रोड में रुकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत: 18 जनवरी को उद्घाटन स्पेशल के रूप में संतरागाछी से 14.45 बजे खुलेगी। 16.34 बजे दुर्गापुर, 21.58 बजे पटना तथा अगले दिन 03.15 बजे बनारस पहुंचेगी।

पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत: 17 जनवरी को सिलीगुड़ी से 13.45 बजे खुलकर 18.45 बजे कटिहार, दूसरे दिन 00.30 बजे मुजफ्फरपुर, 01.25 बजे हाजीपुर, 01.45 बजे सोनपुर, 02.30 बजे पाटलिपुत्र, 03.00 बजे दानापुर, 03.35 बजे आरा, होते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, यात्रियों के फोन-पर्स और गहने तक उड़ गए

डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत: 18 को उद्घाटन स्पेशल के रूप में डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर होते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी।

कामाख्या-रोहतक अमृत भारत: 18 को कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, अगले दिन 02 बजे बरौनी, 04.15 बजे हाजीपुर, रुकते हुए तीसरे दिन 04 बजे रोहतक पहुंचेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।