five minor boys make reels infront of vande bharat express train in patna bakhtiyarpur पटना में वंदे भारत ट्रेन के सामने पटरी पर 5 नाबालिगों ने बनाया रील, अब पुलिस ढूंढ रही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में वंदे भारत ट्रेन के सामने पटरी पर 5 नाबालिगों ने बनाया रील, अब पुलिस ढूंढ रही

दानापुर मंडल द्वारा जांच में पता चला कि वायरल वीडियो बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास का है। इसके आधार पर पांचों किशोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सभी अथमलगोला इलाके के रहने वाले हैं।

Mon, 2 Feb 2026 06:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में वंदे भारत ट्रेन के सामने पटरी पर 5 नाबालिगों ने बनाया रील, अब पुलिस ढूंढ रही

पटना के बख्तियारपुर में लिंक स्टेशन के पास वंदे भारत के सामने पटरी पर पांच नाबालिगों का रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेल प्रशासन ने पांचों के खिलाफ रेल थाने में केस दर्ज कराया है।रेलवे सूत्रों के अनुसार, पटना मोकामा रेलखंड के बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास पांच नाबालिग पटरी पर लकड़ी रखकर रील बना रहे थे।

इसी बीच सामने से दूसरे पटरी पर वंदे भारत ट्रेन आ रही थी। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन रुक गयी। इसके बाद रील बना रहे किशोर वंदे भारत के सामने वीडियो बनाने लगे। ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मी वीडियो बना रहे किशोरों को डांट कर हटने को कहा। दानापुर मंडल द्वारा जांच में पता चला कि वायरल वीडियो बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास का है। इसके आधार पर पांचों किशोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सभी अथमलगोला इलाके के रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: नीट छात्रा को गोद में उठा कौन ले जा रहा, 15 और लोगों का होगा DNA टेस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।