Bihar bandh lady teacher going to school pushed argument with BJP workers Jehanabad बिहार बंद के दौरान स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई बहस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार बंद के दौरान स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई बहस

जहानाबाद में बिहार बंद के दौरान स्कूल जा रही एक महिला टीचर से धक्का-मुक्की की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं पर शिक्षिका से अभद्रता करने का आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Thu, 4 Sep 2025 03:20 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
बिहार बंद के दौरान स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई बहस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान जहानाबाद में स्कूल जा रही एक शिक्षिका से धक्का-मुक्की की गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से महिला टीचर से बहस भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वीडियो में भाजपा की महिला कार्यकर्ता शिक्षिका को पकड़ते हुए ले जाती हुईं दिख रही हैं। बंद समर्थकों का आरोप है कि शिक्षिका ने पीएम मोदी को गाली दी। वहीं, शिक्षिका का कहना है कि उन्हें स्कूल जाने से रोका जा रहा था।

पीएम मोदी को मां की गाली दिए जाने के विरोध में एनडीए ने गुरुवार को बिहार बंद बुलाया। जहानाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और दुकानें बंद कराकर प्रदर्शन कराया। इसी दौरान स्कूल के लिए घर से निकली दीप्ति रानी नाम की एक शिक्षिका अरवल मोड़ से गुजरीं। वहां प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी बहस हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली के खिलाफ बिहार बंद, BJP और NDA सड़क पर; रिजिजू जाम में फंसे

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने शिक्षिका को गाड़ी से उतार दिया। फिर उसके साथ धक्कामुक्की भी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीचर पर विरोधी पार्टी का समर्थक होने का आरोप लगाया। हालांकि, दीप्ति रानी ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी की समर्थक नहीं हैं। वह सुबह स्कूल के लिए आ रही थीं, तभी उन्हें रोक दिया गया। इसी दौरान यह वाकया हुआ। टीचर ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोगों ने उन्हें वां से सुरक्षित निकाल दिया और वह स्कूल पहुंच गईं।

दूसरी ओर, बिहार बंद के दौरान महिला टीचर से अभद्रता का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने इसे मुद्दा बना दिया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि महिलाओं का अपमान ही भाजपा की पहचान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।