Fire caught in shop of Kumhrar mla sanjay gupta brother people jump on roof to save life पटना में विधायक के भाई के दुकान में लगी भीषण आग, बगल की छत पर कूदने लगे लोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में विधायक के भाई के दुकान में लगी भीषण आग, बगल की छत पर कूदने लगे लोग

आग की लपटें मकान मालकिन पुष्पा देवी के दूसरे तल स्थित फ्लैट तक पहुंच गईं। बिल्डिंग में फंसे 10-12 लोगों ने बगल के मकान की छत पर कूद अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में मकान मालकिन पुष्पा देवी के फ्लैट के तमाम सामान जल गए।

Thu, 5 Feb 2026 07:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
पटना में विधायक के भाई के दुकान में लगी भीषण आग, बगल की छत पर कूदने लगे लोग

पटना में कंकड़बाग के शिवाजी पार्क के पास कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता के भाई अजय गुप्ता की कस्टम शॉप नाम की कपड़े की दुकान में बुधवार रात साढ़े 10 बजे भीषण आग लग गई। घटना में दुकान से सभी सामान जल गए। आग इतनी भयानक थी कि मकान के दूसरे तल पर मकान मालिक पुष्पा देवी के फ्लैट तक लपटें पहुंचने लगीं। फ्लैट में पुष्पा देवी अपने परिवार के साथ रहती है। बिल्डिंग में फंसे 10-12 लोगों ने मकान से सटे दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

दुकान बंदकर घर जाने पर मिली आग लगने की सूचना

दुकानदार अजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह दुकान बंदकर अगमकुआं स्थित अपने घर चले गए। करीब साढ़े 10 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। तब तक ग्राउंड फ्लोर स्थित उनकी कस्टम शॉप दुकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था। इसके बाद आग की लपटें मकान मालकिन पुष्पा देवी के दूसरे तल स्थित फ्लैट तक पहुंच गईं। बिल्डिंग में फंसे 10-12 लोगों ने बगल के मकान की छत पर कूद अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में मकान मालकिन पुष्पा देवी के फ्लैट के तमाम सामान जल गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चौथे चरण में 44,000 शिक्षकों की नियुक्ति, अगले महीने जारी विज्ञापन

आग बुझाने 13 दमकल की गाड़ियां और दो हाईड्रोलिक वाहन पहुंचे

आग बुझाने के लिए कंकड़बाग, लोदीपुर, सचिवालय, फुलवारी, सिटी से 13 दमकल की गाड़ियां और दो हाइड्रोलिक वाहन पहुंचे। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। लोदीपुर फायर स्टेशन इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। सूचना मिलने पर तुरंत ही दमकल की गाड़ियां पहुंच गयी थी। घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

आरोप- एक घंटे देर से आईं दमकल की गाड़ियां

दुकानदार अजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि आग लगने की सूचना के एक घंटे बाद फायर की गाड़ियां पहुंचीं। जब तक दमकल की गाड़ियां आईं, तब तक दुकान जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती तो आग ज्यादा नहीं फैलती। उन्होंने दावा कि हादसे में 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदला; देखें लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।