बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदला; देखें लिस्ट
22409 और 22410 गया आनंद विहार गया साप्ताहिक एक्सप्रेस सात फरवरी से 21 मार्च तक डीडीयू स्टेशन तक चलेगी। 14259 और 14260 गया-लखनऊ एकात्मता सात फरवरी से 21 मार्च तक ही चलेगी।

गया जंक्शन पर दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए गुरुवार से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान इन दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। मेगा ब्लॉक के करण गया जंक्शन से होकर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। मेगा ब्लॉक अवधि में पटना- गया के बीच चलने वाली एक जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। मेगा ब्लॉक के बावजूद रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया-पटना के बीच चलने वाली आठ ट्रेनों को गया जंक्शन से पटना के लिए चलायी जाएगी।
भभुआ-पटना इंटरसिटी, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सासाराम, आरा, पटना होकर चलेगी। 13329/13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर,नटेसर, तिलैया, पैमार,बंधुआ होकर धनबाद जाएगी। 18625 और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बधुआपाल, करनौती, राजगीर, पैमार,तिलैया, बंधुआ के रास्ते चलेगी। 13243 और 13244 भभुआ पटना इंटरसिटी आरा-सासाराम होकर चलेगी।
22409 और 22410 गया आनंद विहार गया साप्ताहिक एक्सप्रेस सात फरवरी से 21 मार्च तक डीडीयू स्टेशन तक चलेगी। 14259 और 14260 गया-लखनऊ एकात्मता सात फरवरी से 21 मार्च तक ही चलेगी। बुधवार की देर शाम डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा ब्रांच अधिकारियों के साथ गया जंक्शन आए और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
गया जंक्शन से सुबह 4:45 बजे पटना की ओर जाने वाली 63242 नंबर ट्रेन, 5:20 बजे गया जंक्शन से खुलने वाली 63394 नंबर फास्ट पैसेंजर, 5:45 बजे गया जंक्शन से खुलने वाली 63244 नंबर ट्रेन, 9:00 बजे गया से खुलने वाली 63246 नंबर ट्रेन, 12:45 बजे गया से खुलने वाली टी-शर्ट दो 52 नंबर ट्रेन, 2:20 बजे गया से खुलने वाली 6323 नंबर ट्रेन, शाम 6:00 बजे गया से खुलने वाली 63256 नंबर ट्रेन, 6:45 बजे गया से खुलने वाली 63258 नंबर ट्रेन गया से पटना के लिए चलेंगी।
डीआरएम ने कार्यों का किया निरीक्षण
दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए गया जंक्शन से परिचालन होने वाले कई ट्रेनों को रूट बदल दिया गया है। इन व्यवस्था को देखने के लिए साथ ही ट्रेनों का सही तरीके से परिचालन सुनिश्चित बनाए रखने तथा यात्रियों किसी प्रकार से परेशानी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया है।
गया के बदले चाकंद से चलेंगी
गया जंक्शन से पटना जाने वाली और पटना से गया आने वाली ट्रेनों को चाकंद स्टेशन से चलेगी। गया जंक्शन से चाकंद की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। गया से चाकंद आने-जाने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा है। गया जंक्शन से 10:30 बजे पटना जाने वाली 63248 नंबर ट्रेन, 12:05 बजे गया से पटना के लिए जाने वाली 63250 नंबर ट्रेन चाकंद तक ही आएगी। गया-डीडीयू-गया के बीच चलने वाली 63295 और 63 296 मेमू ट्रेन का परिचालन चाकंद से होगा।
गया-पटना के बीच रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
गया से 1:45 बजे पटना जाने वाली 53214 नंबर ट्रेन और पटना से 4:30 बजे गया के लिए चलने वाली 53213 नंबर मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया। ट्रेन गुरुवार से 21 मार्च तक रद्द रहेगी। डाउन लाइन की दो-तीन नंबर से गुजरने वाली ट्रेनों को छह और सात न से चलेगी।
45 दिनों तक कोसी बदले रूट से चलेगी
पांच फरवरी से 21 मार्च तक लगातार 45 दिनों तक पूर्णिया कोर्ट-हटिया वाया सहरसा अप डाउन कोसी एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। गयाजी स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर लिए जा रहे मेगा ब्लॉक के कारण इस ट्रेन का बख्तियारपुर से रूट बदल जाएगा और यह बिहारशरीफ, राजगीर, तिलैया, बंधुआ पैमार, कोडरमा के रास्ते हटिया(रांची) जाएगी व आएगी।
ट्रेन के सूबे की राजधानी पटना नहीं जाने के कारण सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और पूर्णिया के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इसकी वजह यह होगी कि दिन के 12.20 बजे राज्यरानी एक्सप्रेस के खुलने के बाद सहरसा आने के लिए अगली ट्रेन दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे राजेन्द्रनगर से इंटरसिटी मिलेगी। इस कारण यात्रियों को 19 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अगर इस इंतजार से यात्री बचना चाहेंगे तो उन्हें शाम 5.10 बजे वन्दे भारत ट्रेन पकड़ने दानापुर या हाजीपुर जाना होगा। पटना से दानापुर या हाजीपुर जाने में सड़क मार्ग से जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।




साइन इन