fir on rjd mla manoj kumar yadav in motihari for obstruction of government work तेजस्वी के विधायक को दबंगई पड़ी भारी, मनोज कुमार यादव पर केस; क्या है आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के विधायक को दबंगई पड़ी भारी, मनोज कुमार यादव पर केस; क्या है आरोप

  • सीओ मोनिका आनंद व एनएचआई के पदाधिकारी द्वारा विधायक मनोज कुमार यादव को नामजद करते हुए अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। विधायक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने सहित कई संगीन आरोप लगाये गए हैं।

Mon, 14 April 2025 07:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, कोटवा, मोतिहारी
share
तेजस्वी के विधायक को दबंगई पड़ी भारी, मनोज कुमार यादव पर केस; क्या है आरोप

बिहार के मोतिहारी में कल्याणपुर विधानसभा से राजद के विधायक सह पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव पर कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ मोनिका आनंद व एनएचआई के पदाधिकारी द्वारा विधायक को नामजद करते हुए अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। विधायक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने सहित कई संगीन आरोप लगाये गए हैं।

मालूम हो कि विगत शनिवार को थाना क्षेत्र के दिपउ एनएच पर बने अवैध कट को एनएचआई द्वारा स्थानीय दंडाधिकारी एवं प्रशासन की मौजूदगी में बंद किया जा रहा था। कट पर गार्डर लगाने का अधिकांश कार्य हो चुका था। इसी बीच विधायक अपने समर्थकों के साथ आए और जनहित में कट को बंद करने का विरोध करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर हमला कर छेड़खानी के आरोपी को छुड़ा ले गए, हथियार भी छिनने लगे

बताया जाता है कि इस दौरान प्रशासन के लोगों से विधायक की तीखी बहस भी हुई। विधायक के द्वारा समर्थकों के साथ गार्डर को हटाने का प्रयास किया गया। लेकिन अब तेजस्वी यादव के विधायक की यह दबंगई उनपर भारी पड़ रही है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं विधायक ने बताया कि तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा चुकी सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवती को फोन कर बुलाया फिर जिंदा जलाने का आरोप, 6 लोगों पर FIR
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों के सामने पत्नी को पीट-पीट कर क्यों मारा, पति ने पुलिस को बताई वजह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।