mob attack on bihar police and accused of eve teasing run away in dehri sasaram rohtas बिहार पुलिस के जवानों पर हमला कर छेड़खानी के आरोपी को छुड़ा ले गए, हथियार भी छिनने लगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस के जवानों पर हमला कर छेड़खानी के आरोपी को छुड़ा ले गए, हथियार भी छिनने लगे

  • जानकारी के मुताबिक, यहां तिलौथू पुलिस की अभिरक्षा से पांच वर्ष पूर्व के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर शनिवार शाम फरार हो गया। वहीं पुलिस हाथ मलती रह गई। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई व हथियार छीनने के प्रयास भी किया गया।

Mon, 14 April 2025 07:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, डेहरी, रोहतास
share
बिहार पुलिस के जवानों पर हमला कर छेड़खानी के आरोपी को छुड़ा ले गए, हथियार भी छिनने लगे

बिहार में पुलिस पर एक बार फिर हमला हुआ है। इस बार कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर छेड़खानी के एक आरोपी को छुड़ा लिया। इतना ही नहीं जवानों से उनके हथियार छिनने का प्रयास भी किया गया। मामला रोहतास जिले के डेहरी का है। जानकारी के मुताबिक, यहां तिलौथू पुलिस की अभिरक्षा से पांच वर्ष पूर्व के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर शनिवार शाम फरार हो गया। वहीं पुलिस हाथ मलती रह गई। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई व हथियार छीनने के प्रयास भी किया गया। घटना के संबंध में सब इंस्पेक्टर दीवाकर कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बताया कि पुलिस को सूचना मिली के भदोखरा निवासी नंदकिशोर उपाध्याय वर्ष 2019 में मारपीट व छेड़खानी के मामले में फरार था। उसे जगदेव चौक के समीप घूमते हुए किसी ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दीवा गश्ती टीम के इंचार्ज गौतम कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा गया। पुलिस को देखते ही वारंटी नंदकिशोर उपाध्याय पिता स्व. रामबचन उपाध्याय ग्राम भदोखरा मौके से भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवती को फोन कर बुलाया फिर जिंदा जलाने का आरोप, 6 लोगों पर FIR

इस दौरान वहां मौजूद 8-10 अज्ञात लोगों ने आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया। धक्का मुक्की के क्रम में पुलिस का हथियार छीनने का भी प्रयास किया। इस दौरान चकमा देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। वहीं अज्ञात आठ दस लोग भी मौके से भाग निकले। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेकिन, सवाल उठ रहा है कि पुलिस अभिरक्षा से आरोपित निकल कर कैसे भाग गया। मामले में तिलौथू थानाध्यक्ष विद्या भूषण ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों के सामने पत्नी को पीट-पीट कर क्यों मारा, पति ने पुलिस को बताई वजह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 27 जिलों में ठनका और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, पटना में बारिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।