Filled with enthusiasm by telling the story of struggle respect for those who fight run for Congress Krishna Allavaru संघर्ष की कहानी सुनाकर भरा जोश, कांग्रेस के लिए जो लड़ेगा, दौड़ेगा उसे सम्मान; बोले कृष्णा अल्लावारू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

संघर्ष की कहानी सुनाकर भरा जोश, कांग्रेस के लिए जो लड़ेगा, दौड़ेगा उसे सम्मान; बोले कृष्णा अल्लावारू

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का मेरे लिए पार्टी में कोई भी दरवाजा खुला नहीं था। पार्टी नेता से मिलने घंटों खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। मुझे विश्वास है कि 2025 में कांग्रेस की सीट 19 से बढ़ कर 50 हो जाएगी।

Sat, 22 Feb 2025 10:33 AMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
संघर्ष की कहानी सुनाकर भरा जोश, कांग्रेस के लिए जो लड़ेगा, दौड़ेगा उसे सम्मान; बोले कृष्णा अल्लावारू

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी ने हमलोगों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पार्टी के लिए मैदान में दौड़ने और लड़ने वालों को सम्मान और ताकत देनी है। इसमें कोई दिक्कत हो तो सीधे पार्टी नेतृत्व को बताने को कहा गया है। इसलिए पार्टी नेतृत्व के आदेश के अनुसार ही बिहार में काम होगा। वह गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को सबोधित कर रहे थे।

अल्लावारू ने कांग्रेस में अपनी संघर्ष की कहानी सुनायी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं था। मेरे लिए पार्टी में कोई भी दरवाजा खुला नहीं था। पार्टी नेता से मिलने घंटों खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। 2015 में पार्टी नेतृत्व ने पंजाब में काम करने का निर्देश दिया। वहां दो साल गांव-गांव घूमा। 2017 में पार्टी सत्ता में आयी। 2018 में गुजरात चुनाव के 9 माह पहले वहां काम करने भेजा गया। वहां खूब मेहनत की। फिर युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली और अब बिहार प्रभारी की जिम्मेदारी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुटबाजी नहीं चलेगी, पटना पहुचे बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावारू किया टाइट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार से भाजपा और जदयू की सरकार को बाहर करना बहुत बड़ी जंग नहीं है। पूरा विश्वास है कि 2025 में कांग्रेस की सीट 19 से बढ़ कर 50 हो जाएगी। चीजों को परखने की कला इन्हें अन्य लोगों से अलग करती है। कृष्णा अल्लावारू का प्रबंधन कौशल बिहार कांग्रेस को धारदार बनाएगा। इससे पूर्व पटना हवाई अड्डा पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अल्लावारू का ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सड़कों पर तोरणद्वार के अलावा घोड़ा, ऊंट, बैंडबाजा के साथ स्वागत किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कितना फिट बैठेगा बिहार में कृष्णा अल्लावरू पर कांग्रेस का दांव? क्या है चुनौती?

इस मौके पर पार्टी नेता मदन मोहन झा, प्रो. रामजतन सिन्हा, डॉ. शकील अहमद, चंदन बागची, पूनम पासवान, शाहनवाज आलम, कौकब कादरी, राजेश कुमार, लाल बाबू लाल, शिव प्रकाश गरीब दास, शरबत जहां फातिमा, सूरज यादव, चंद्र प्रकाश सिंह और उमेर खान ने संबोधित किया। मंच संचालन डॉ. समीर कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन तौकीर आलम ने किया। मौके पर कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, संजीव प्रसाद टोनी, अवधेश कुमार सिंह, राजेश राठौड़, संजीव सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विजय शंकर दुबे, नरेन्द्र कुमार, प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ. अशोक कुमार, सहित सभी विधायक, पूर्व विधायक एवं विधान पार्षद मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।