father beaten to death by brick kiln owner in samaram bihar 2 sons marriage on 20 April शादी वाले घर में पसरा मातम, मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 2 बेटों की 20 अप्रैल को थी शादी; मालिक पर गंभीर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी वाले घर में पसरा मातम, मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 2 बेटों की 20 अप्रैल को थी शादी; मालिक पर गंभीर आरोप

पुलिस को बताया गया है कि मृतक ईंट भट्ठा में काम करता था। मजदूरी मांगने पर मालिक और बेटे ने मिलकर लाठी-डंडे से इतना पीटा की मौत हो गई।

Thu, 9 April 2026 04:26 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी वाले घर में पसरा मातम, मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 2 बेटों की 20 अप्रैल को थी शादी; मालिक पर गंभीर आरोप

बिहार के सासासाम में एक मजदूर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिलसा थाना क्षेत्र के मोनिंदपुर गांव निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने एक ईंट भट्ठा संचालक पर मजदूरी मांगने पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक नंदू मांझी के 32 वर्षीय पुत्र राजेश मांझी है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं 20 अप्रैल को होने वाली उसके दोनों बेटों की शादी की खुशियां भी गम में बदल गई हैं।

परिजनों ने बताया कि राजेश मांझी अपने परिवार के साथ पिछले तीन महीने से सासाराम जिले के अरवल गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी भट्ठा संचालक द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। दो दिन पहले जब राजेश ने मजदूरी की मांग की, तो संचालक, उसके पुत्रों और सहयोगियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और जूतों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से राजेश मांझी वहीं बेहोश हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का बहाना, दूसरे राज्यों के कुंवारों की दौलत पर निशाना; पूर्णिया में 5 धराए

गंभीर रूप से घायल राजेश को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर उसे पटना स्थित एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र सूरज और विकास ने बताया कि उनकी शादी इसी महीने 20 अप्रैल को तय थी, लेकिन पिता की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। कहा जा रहा है कि पिता के श्राद्ध कर्म के कारण शादी टल जाएगी। इस घटना से लड़की वाले भी परेशान हैं।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की शिकायत लेकर जब वे स्थानीय थाना पहुंचे तो उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने डीएसपी को भी आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः परिजन शव के साथ हिलसा थाना पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बीच सड़क युवक की सिर काटकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला

हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर अरवल थाना को भेज दिया गया है। शव का पटना में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।घटना के बाद गांव में काफी तनाव की स्थिति है।आरोपी ईंट भट्ठा संचालक फरार है। पुलिस उसे खोज रही है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि उसकी तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाश मिलते मचा कोहराम, बांका में मैट्रिक के छात्र की पीट-पीटकर हत्या क्यों हुई?

उधर अररिया में एक पिकअप चालक की एक सत्तू विक्रेता ने सिर कलम करके हत्या कर दी। धारदार हथिया दबिया से गरदन पर ऐसा मारा कि सिर धर से अलग होकर बीच सड़क पर गिड़ा और बिना सिर का धर भी सड़क पर छटपटाता रहा। उसके बाद भीड़ ने आरोपी की मॉब लिंचिंग कर दी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।