Falgu river spate due to water released from Jehanabad barrage flood like situation in 3 blocks of Nalanda NDRF deployed जहानाबाद के बैराज से छोड़े गए पानी से उफान पर फल्गू नदी, नालंदा के 3 प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, NDRF तैनात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जहानाबाद के बैराज से छोड़े गए पानी से उफान पर फल्गू नदी, नालंदा के 3 प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, NDRF तैनात

जहानाबाद के उदेरास्थान बराज से पानी छोड़े जाने के बाद से उफनाई फल्गू नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। जिसके चलते नालंदा के 3 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आपदा विभाग ने बचाव और राहत का कार्य तेज कर दिया है।

Fri, 20 June 2025 04:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जहानाबाद के बैराज से छोड़े गए पानी से उफान पर फल्गू नदी, नालंदा के 3 प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, NDRF तैनात

बिहार की फल्गू नदी में आई बाढ़ से नालंदा जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जहानाबाद के उदेरास्थान बराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राहत बचाव कार्य शुरू है। एनडीआरएफ की दो बटालियन को नालंदा में तैनात किया गया है। प्रभावितों के बीच राशन पैकेट का वितरण किया गया है। एक तरफ राज्य में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। वहीं दूसरी तरफ उदेरास्थान बराज से गुरुवार को 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे फल्गू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया।

फल्गू नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है जिसके चलते नालंदा के एकंगरसराय, हिलसा और करया परसुराय ब्लॉक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी नालंदा के पश्चिमी इलाकों से होकर गुजर रहा है। जिसका प्रभाव बीती रात से ही दिखने लगा था। तटबंध में कटाव से गांव की सड़क बह गई। मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। खेतों में नदी का पानी घुस गया है। ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड से छोड़े गए पानी से उफान पर सोन नदी, कई लोग डूबने से बचे; बाढ़ जैसे हालात
ये भी पढ़ें:बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे; यूं बची जान
ये भी पढ़ें:नेपाल में बारिश से बागमती में उफान, मुजफ्फरपुर में कई चचरी पुल बहे

वहीं एनडीआरएफ लोगों की मदद में जुटी हुई है। बाढ़ राहत शिविर में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, मेडिकल कैंप की स्थापना, पशु चिकित्सा शिविर, सूखा राशन का वितरण, पॉलिथीन शीट्स का वितरण और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार को गया जी की फल्गु नदी में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में मानपुर पुल के नीचे सो रहे 12 लोग बहते-बहते बच गए। पानी में घिरे लोग फल्गु की तेज धारा देख चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे, और फोन कर आसपास के तैराकों को बुलाया। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। जिसके सकुशल सभी लोगों को बचा लिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।