eve teasing with woman engineer in sapt kranti express muzaffarpur बिहार में चलती ट्रेन में महिला इंजीनियर से छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाने लगा सप्तक्रांति का पेंट्रीकार मैनेजर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चलती ट्रेन में महिला इंजीनियर से छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाने लगा सप्तक्रांति का पेंट्रीकार मैनेजर

  • जानकारी के अनुसार महिला इंजीनियर मुजफ्फरपुर में नौकरी करती हैं। वह सुबह छह बजे बगहा स्टेशन पर 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट की एम टू बोगी में सवार हुई। नरकटियागंज स्टेशन के पास पेंट्रीकार मैनेजर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर डराने-धमकाने लगा।

Wed, 9 April 2025 09:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में चलती ट्रेन में महिला इंजीनियर से छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाने लगा सप्तक्रांति का पेंट्रीकार मैनेजर

बिहार में चलती ट्रेन में महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला इंजीनियर ने एफआईआर में अपनी आपबीती बताई है। पूर्व मध्य रेल के नरकटियागंज स्टेशन के पास मंगलवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट में पेंट्रीकार मैनेजर ने महिला इंजीनियर से छेड़खानी की। मामले को लेकर महिला इंजीनियर ने पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह के खिलाफ रेल थाना मुजफ्फरपुर में आवेदन दिया है। संतोष साह पिपरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। महिला इंजीनियर ट्रेन में अकेले सफर कर रही थी। रेल थानेदार रंजीत कुमार ने आवेदन को रेल थाना नरटकियागंज भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला इंजीनियर मुजफ्फरपुर में नौकरी करती हैं। वह सुबह छह बजे बगहा स्टेशन पर 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट की एम टू बोगी में सवार हुई। नरकटियागंज स्टेशन के पास पेंट्रीकार मैनेजर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर डराने-धमकाने लगा। ट्रेन में सवार अन्य यात्री सख्त हुए तो वह वहां से निकल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत से महिलाएं बरसाने लगीं पत्थर, सैप जवान घायल; बिहार में पुलिस पर अटैक

पिपरा स्टेशन पर मैनेजर चुपके से उतर गया, उसे मुजफ्फरपुर तक आना था। ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर महिला इंजीनियर ने रेल थाना में आवेदन दिया। रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले एक्सप्रेस वे पर लगा ग्रहण, वन विभाग ने क्यों जताई आपत्ति
ये भी पढ़ें:बिहार में अपार्टमेंट की जमीन के दाखिल-खारिज पर रोक, राजस्व व भूमि सुधार विभाग का
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।