attack on police in muzaffarpur sap jawan injured छत से महिलाएं बरसाने लगीं पत्थर, सैप जवान घायल; बिहार में पुलिस पर अटैक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छत से महिलाएं बरसाने लगीं पत्थर, सैप जवान घायल; बिहार में पुलिस पर अटैक

  • घायल जवान ने बताया कि जब हमने गांव वालों को बताया कि आप हमारा वीडियो क्यों बना रहे हैं हम तो आपकी मदद के लिए आए हैं। लेकिन गांव वाले आक्रोशित हो गए। घायल जवान के मुताबिक, महिलाओं ने घर की छत से पत्थर चलाया और पत्थर उनके सिर पर जा लगी।

Wed, 9 April 2025 08:43 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
छत से महिलाएं बरसाने लगीं पत्थर, सैप जवान घायल; बिहार में पुलिस पर अटैक

बिहार में पुलिस पर एक बार फिर अटैक हुआ है। इस बार मुजफ्फरपुर में पुलिस को निशाना बनाया गया है। घटना बोचहा की है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम यहां एक विवाद को सुलझाने के लिए आई थी। लेकिन अचानक गांव वालों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में सैप का एक जवान जख्मी भी हो गया है।

सैप जवान का सिर फट गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मझौली में कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन गश्त दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गश्त टीम किसी तरह वहां से निकली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले एक्सप्रेस वे पर लगा ग्रहण, वन विभाग ने क्यों जताई आपत्ति

इसके बाद पुलिस ने दोबारा ऐक्शन लिया और कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायल सैप जवान ने न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वो गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान फोन आया कि मझौली में हल्ला-गुल्ला मचा है। पुलिस की टीम वहां गई तो गांव वाले पुलिस की गाड़ी देख बौखला गए। वो वहां पुलिस का वीडियो बनाने लगे।

घायल जवान ने बताया कि जब हमने गांव वालों को बताया कि आप हमारा वीडियो क्यों बना रहे हैं हम तो आपकी मदद के लिए आए हैं। लेकिन गांव वाले आक्रोशित हो गए। घायल जवान के मुताबिक, महिलाओं ने घर की छत से पत्थर चलाया और पत्थर उनके सिर पर जा लगी। घायल सैप के जवान का इलाज सदर अस्पताल में हुआ है। बताया जा रहा है कि ईंट-रोड़े बरसाने की वजह से पुलिस को तत्काल वहां से भागना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अपार्टमेंट की जमीन के दाखिल-खारिज पर रोक, राजस्व व भूमि सुधार विभाग का
ये भी पढ़ें:बिहार में CHO परीक्षा में फर्जीवाड़े के सरगना पर शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।