election commission issued total numbers of vote of rjd jdu and bjp in bihar chunav बिहार चुनाव में राजद, भाजपा और जदयू को कितने वोट मिले; EC ने जारी किए सभी दलों के आंकड़े, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव में राजद, भाजपा और जदयू को कितने वोट मिले; EC ने जारी किए सभी दलों के आंकड़े

रिपोर्ट के अनुसार, अन्य को कुल 3.90 प्रतिशत वोट हासिल हुए, जबकि वोटों में इन्हें 19,57,368 वोट हासिल हुआ है। इंडेक्स कार्ड की रिपोर्ट के बाद अभी चुनाव आयोग से विस्तृत चुनाव परिणाम की जानकारी दिया जाना शेष है।

Tue, 18 Nov 2025 06:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव में राजद, भाजपा और जदयू को कितने वोट मिले; EC ने जारी किए सभी दलों के आंकड़े

भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार 72 घंटों के अंदर बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंडेक्स कार्ड जारी किया। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों के वोट प्रतिशत और वोटों के आंकड़े जारी किए गए। सोमवार को चुनाव आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि विधानसभा चुनाव में हर राजनीतिक दल को प्राप्त वोट और कुल वोटों का कितना प्रतिशत वोट हासिल हुआ इसकी जानकारी दी गई।

हालांकि, इसमें आईआईपी और माकपा के जीते उम्मीदवार की संख्या दी गई है, लेकिन इस दल को कितने वोट मिले, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, भाकपा को नौ सीटों पर कितने वोट मिले, इसकी भी जानकारी अप्राप्त है। भाकपा माले का वोट प्रतिशत उपलब्ध है, किंतु कितने वोट मिले इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयचंदों को दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा, रोहिणी के दर्द पर तेजप्रताप गर्म

निर्दलीय प्रत्याशियों की कुल संख्या जारी नहीं की गई

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों की कुल संख्या जारी नहीं की गई है। सिर्फ यह बताया गया है कि निर्दलीय को कुल 25,16,297 वोट हासिल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अन्य को कुल 3.90 प्रतिशत वोट हासिल हुए, जबकि वोटों में इन्हें 19,57,368 वोट हासिल हुआ है। इंडेक्स कार्ड की रिपोर्ट के बाद अभी चुनाव आयोग से विस्तृत चुनाव परिणाम की जानकारी दिया जाना शेष है।

दलों को विधानसभा चुनाव में मिले वोट

दल - वोट प्रतिशत - कुल वोट

राजद - 23.00% - 1,15,46,055

भाजपा - 20.08% - 1,00,81,143

जदयू - 19.25% - 96,67,118

कांग्रेस - 8.71% - 43,74,579

निर्दलीय - 5.01% - 25,16,297

लोजपा-रा - 4.97% - 24,97,358

जनसुराज - 3.34% - 16,77,583

भाकपा माले - 2.84% ———-

एआईएमआईएम -1.85% - 9,30,504

नोटा - 1.81% - 9,10,730

बसपा - 1.62% - 8,13,553

वीआईपी 1.37% 6,89,484

हम 1.17% 6,87,056

रालोमो 1.06% 5,33,313

अन्य 3.90% 19,57,368

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिंता ना करें..., घर में मची कलह पर लालू प्रसाद यादव ने तोड़ी चुप्पी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।