tej Pratap Yadav says i will not tolerate insult of my sister rohini acharya traitors will have to pay for misconduct जयचंदों को दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा, बहन रोहिणी के दर्द पर तेजप्रताप आगबबूला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जयचंदों को दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा, बहन रोहिणी के दर्द पर तेजप्रताप आगबबूला

तेजप्रताप यादव ने फिर जयचंदों का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें इसका अंजाम भुगताना होगा। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, जयचंदो को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा!’'

Tue, 18 Nov 2025 06:33 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जयचंदों को दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा, बहन रोहिणी के दर्द पर तेजप्रताप आगबबूला

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचा कलह अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। परिवार से पहले से ही निष्कासित लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप अपनी बहन रोहिणी आचार्या के साथ हुई बदसलूकी पर पहले से ही आगबबूला हैं। वो जयचंदों को जमीन में गाड़ने तक कि बात कह चुके हैं अब तेजप्रताप यादव ने फिर जयचंदों का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें इसका अंजाम भुगताना होगा। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, जयचंदो को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा!’'

तेजप्रताप यादव ने एक्स पर आगे यह भी लिखा, 'हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्व्यवहार जयचंदों द्वारा किया गया, इस घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपनान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है। सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगो तो बिहार की जानता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।'

रोहिणी ने लगाए थे संगीन आरोप

आपको बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को आरोप लगाया था कि “गंदा किडनी” दान करने के एवज में उन्हें रुपये और टिकट का लालच दिए जाने की बात कहकर अपमानित किया गया। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें “अनाथ बना दिया गया”, और विवाहित महिलाओं को सलाह दी कि “अगर पिता का बेटा हो, तो पिता को बचाने की गलती न करें।”

इससे पहले रोहिणी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा था कि वह राजनीति और परिवार से नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने राजद की चुनावी हार का जिम्मेदार अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगियों हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले राजद सांसद संजय यादव और उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले रमीज, को जिम्मेदार ठहराया था।

राजद की इस पारिवारिक खटास पर राजग नेताओं ने सोमवार को तेजस्वी यादव की कड़ी आलोचना की। उनका कहना था कि “जो अपने घर की महिलाओं का सम्मान नहीं रख सके, वे बिहार के भविष्य की बात कैसे कर सकते हैं?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिंता ना करें..., घर में मची कलह पर लालू प्रसाद यादव ने तोड़ी चुप्पी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।