Earlier husband wife now son Lalan Singh targeted Lalu and Tejashwi Yadav पहले पति-पत्नी अब पुत्र, ललन सिंह ने लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना; बोले- सपना देखना गलत नहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले पति-पत्नी अब पुत्र, ललन सिंह ने लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना; बोले- सपना देखना गलत नहीं

  • ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो सपने देखना बुरी बात नहीं है। लेकिन बिहार की जनता ने उनके माता पिता के 15 सालों के कुशासन को देखा है।

Thu, 6 March 2025 04:10 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले पति-पत्नी अब पुत्र, ललन सिंह ने लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना; बोले- सपना देखना गलत नहीं

जनता दल युनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि बेटे को सीएम बनाने का लालू यादव की इच्छा पूरी नहीं होगी। राजद कभी परिवार से बाहर नहीं निकल पाई। पहले पति और पत्नी थे अब पुत्र आ गए।

मीडिया को दिए बयान में ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो सपने देखना बुरी बात नहीं है। लेकिन बिहार की जनता ने उनके माता पिता के 15 सालों के कुशासन को देखा है। जहां कोई शासन ही नहीं था, लालू प्रसाद जब चारा घोटाला में जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बना दिया। वे कभी परिवार से बाहर निकले ही नहीं। ऐसे लोग क्या बिहार का भला कर पाएंगे। बिहार की समस्याओं के बारे में उन्हें क्या जानकारी है। लालू प्रसाद के राज में बिहार में सड़क नाम की कोई चीज नहीं थी, बिजली किसी गांव में नहीं थी। पूरे प्रदेश में बिजली की खपत मात्र 600 मेगावाट थी जो आज सात हजार के स्तर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से उतरेंगे प्रशांत किशोर? PK ने कही यह बात, RJD गर्म

उन्होंने कहा कि बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था और फिरौती डिलिंग कहां होती थी यह सब जानते हैं। उस समय आपदा का कोई प्रबंधन नहीं था। जब बाढ़ आता तो लालू यादव कहते थे कि क्या दिक्कत है, घर तक पानी आ गया है तो गरीब सब मछली खाएगा। वे अपने साथियों को अपमानित करना उनका काम था। आज तेजस्वी बोल रहे हैं लेकिन पिता के शासन काल में बच्चे थे। बड़ा से बड़ा आदमी आता था तो खड़ा रहता था। तीन मिनट तक बात करने के बाद बोले थे जाओ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव कभी बिहार के CM नहीं बन पाएंगे, लालू पर भी बोले जीतनराम मांझी

आज नीतीश कुमार ने गांव गांव में सड़क और घर घर में बिजली पहुंचा दिया। कानून व्यवस्था ऐसी कर दी कि रात में भी कोई आसानी से आ जा सकता है। ऐसा शासन तेजस्वी यादव की नजर में खटारा है और उनके पिताजी का शासन स्वर्णिम था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।