three people caught with 55 lakh rs cash in a car in patna jakkanpur area hawala business suspect पटना में चेकिंग के दौरान कार से मिले 55 लाख रुपये, हवाला कनेक्शन का शक; 3 पकड़ाए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में चेकिंग के दौरान कार से मिले 55 लाख रुपये, हवाला कनेक्शन का शक; 3 पकड़ाए

शाम में वाहन चेकिंग के दौरान जक्कनपुर थानेदार रितुराज सिंह ने एक कार रोका और उसमें सवार सभी तीन लोगों को उतरने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे। शक होने पर तलाशी के दौरान एक बैग में नोटों की गड्डी थी। गिनने के बाद पता चला कि बैग में 55 लाख रुपये हैं।

Wed, 6 Aug 2025 05:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना में चेकिंग के दौरान कार से मिले 55 लाख रुपये, हवाला कनेक्शन का शक; 3 पकड़ाए

पटना में जक्कनपुर पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को 55 लाख रुपये के साथ पकड़ा है। मंगलवार की शाम न्यू बाइपास स्थित मीठापुर पुल के नीचे से वाहन जांच के दौरान तीनों पकड़े गये। तीनों दर्शन भाई, कन्नू भाई और नीलेश मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। पटना में ये सभी बोरिंग रोड इलाके में रहते हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं, जिनमें 10 और 20 रुपये के नोट के सीरियल नंबर की तस्वीर मिली है। प्रथम दृष्टया बरामद रुपये के हवाला से कनेक्शन का शक है। पुलिस छानबीन कर रही है।

इसके अलावा आयकर विभाग को सूचना दी गई है। तीनों को खुद को गुजरात के एक टाइल्स कारोबारी का कर्मी बता रहे हैं। इन्होंने पुलिस को बताया कि टाइल्स पटना आने पर ग्राहक से रुपये लेकर वे कारोबारी तक पहुंचाते थे। शाम में वाहन चेकिंग के दौरान जक्कनपुर थानेदार रितुराज सिंह ने एक कार रोका और उसमें सवार सभी तीन लोगों को उतरने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे। शक होने पर तलाशी के दौरान एक बैग में नोटों की गड्डी थी। गिनने के बाद पता चला कि बैग में 55 लाख रुपये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई गांवों से संपर्क टूटा और एनएच पर चढ़ा पानी, गंगा-पुनपुन नदियां उफनाईं; आफत

पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो उनका जवाब संदेहास्पद लगा। बाद में पुलिस तीनों को लेकर थाने गई। इनके मोबाइल की जांच करने पर नोटों के सीरीयल नंबर की तस्वीर मिली, जिसके बाद पुलिस का शक बढ़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बिजली घर बनाएगा अदाणी ग्रुप, 2400 मेगावाट होगा उत्पादन; रोजगार भी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।