Double murder causes sensation in Bihar son kills father stepmother with sharp weapon डबल मर्डर से बिहार में सनसनी, बेटे ने पिता और सौतेली मां को तलवार से काटा; तीन गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डबल मर्डर से बिहार में सनसनी, बेटे ने पिता और सौतेली मां को तलवार से काटा; तीन गिरफ्तार

  • आरोपी बेटा अभिषेक साह का अपने पिता से अक्सर विवाद होता था। बीती रात(बुधवार की रात) गुस्से में आकर उसने पिता और सौतेली मां की हत्या कर दी। गांव के लोगों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Thu, 20 March 2025 09:59 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
डबल मर्डर से बिहार में सनसनी, बेटे ने पिता और सौतेली मां को तलवार से काटा; तीन गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक कलियुगी बेटे ने रिश्ते का कत्ल कर दिया। उसने अपने पिता और सौतेली मां की हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद में इस कांड को बेटे ने अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारे बेटे के साथ उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चकिया थाना के शीतलपुर पंचायत के हताहरपुर गांव का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मृतकों की पहचान हताहरपुर निवासी भगवान साह, 55 वर्ष और उनकी पत्नी के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा अभिषेक साह का अपने पिता से अक्सर विवाद होता था। बीती रात(बुधवार की रात) गुस्से में आकर उसने पिता और सौतेली मां की हत्या कर दी। गांव के लोगों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची चकिया थाना पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये कैसी पुलिसिंग! 11 साल में अगवा लड़की की मेडिकल रिपोर्ट नहीं ला सकी पुलिस

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी अभिषेक साह, उसकी पत्नी चांदनी देवी और पुत्री ज्योति देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की बहन लक्ष्मी देवी के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। पुछताछ में क्या जानकारी मिली है इसे लेकर पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक करीब पांच साल पहले पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इससे बेटा और बेटी दोनों नाराज चल रहे थे। बेटे ने बाप को तलवार से काट दिया। मां यह देखकर भागने लगी तो घर के पीछे पकड़ लिया और उसे भी काट दिया। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन सर्वे के लिए रिश्वत की डिमांड, रंगेहाथ घूस लेते धराया कानूनगो
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में पेड़ों से गिर क्यों मरने लगे कौवे, दहशत में गांव वाले
ये भी पढ़ें:चोर-चोर का शोर मचा बिहार पुलिस पर हमला, दारोगा घायल; ईंट-पत्थर की बौछार
ये भी पढ़ें:भैंस चोरी के शक में बिहार में मर्डर, पीट-पीट कर युवक को मारा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।