doctor strips naked while intoxicated lewd antics by katihar chc incharge arrested नशे में 'नंगे' हुए डॉक्टर साहब, कटिहार के CHC प्रभारी का अश्लील ड्रामा; अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नशे में 'नंगे' हुए डॉक्टर साहब, कटिहार के CHC प्रभारी का अश्लील ड्रामा; अरेस्ट

कटिहार के समेली CHC प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह को शराब के नशे में अर्द्धनग्न हालत में अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया गया है। ड्यूटी के दौरान शराब पीने और दुर्व्यवहार के आरोप में उन्हें तत्काल पद से हटा दिया गया है। इस घटना ने बिहार के शराबबंदी कानून की पोल खोल दी है।

Wed, 1 April 2026 04:09 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
नशे में 'नंगे' हुए डॉक्टर साहब, कटिहार के CHC प्रभारी का अश्लील ड्रामा; अरेस्ट

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए कटिहार के समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह को शराब के नशे में धुत और अर्धनग्न हालत में पाया गया है। आरोप है कि डॉक्टर साहब न केवल नशे में चूर थे, बल्कि ड्यूटी के दौरान मरीजों और स्थानीय लोगों के साथ अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व MLC मोहम्मद इकबाल पर ED का शिकंजा, भगोड़ा घोषित; 3 चीनी मिलें होंगी जब्त
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला; 4 साल सेवा कर चुके डेली वेज कर्मचारी होंगे नियमित

घटना बुधवार की है, जब ललित कुमार नाम के एक स्थानीय व्यक्ति अपने कागज पर हस्ताक्षर कराने डॉक्टर के पास पहुंचे थे। ललित का आरोप है कि डॉ. विनय कुमार सिंह ने पहले काम के बदले पैसों की मांग की और उस वक्त वे पूरी तरह नशे में डूबे हुए थे। देखते ही देखते डॉक्टर साहब अपनी गरिमा भूल गए और अर्धनग्न होकर अभद्र व्यवहार करने लगे। स्थानीय ग्रामीण पुलकित यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल इलाज की जगह है, लेकिन यहाँ जिम्मेदार अधिकारी ही ऐसी घिनौनी हरकत कर रहे हैं, जो पूरी व्यवस्था पर कलंक है।

पद से हटाए गए डॉक्टर, एसपी के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

मामला तूल पकड़ते ही सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने त्वरित कार्रवाई की है। डॉ. विनय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. कृष्ण कुमार को समेली सीएचसी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में इस तरह की अनुशासनहीनता और लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है और आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती की शुभकामनाएं: शेयर करें फोटो, मैसेज और बधाई संदेश
ये भी पढ़ें:मार्च 2026 में इस देसी कंपनी ने किया कमाल, गाड़ियों की टोटल सेल 1 लाख के करीब

दूसरी ओर, कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।