tejashwi yadav security breach man came and lying near his feet in bihar muzaffarpur दौड़ कर आया और तेजस्वी यादव के पैरों में लेट गया युवक, बिहार के नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में चूक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दौड़ कर आया और तेजस्वी यादव के पैरों में लेट गया युवक, बिहार के नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में चूक

जब वो हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे तब ही एक शख्स दौड़ कर आया और उनके पैरों के पास लेट गया। बड़ी हैरानी की बात है कि उस वक्त तेजस्वी यादव वहां अकेले खड़े थे। युवक के अचानक दौड़ कर आने और उनके पैरों में लेट जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Sun, 14 Sep 2025 07:57 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
दौड़ कर आया और तेजस्वी यादव के पैरों में लेट गया युवक, बिहार के नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में चूक

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। शनिवार को तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जिले में मौजूद थे। यहां कांटी विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव की जनसभा थी। तेजस्वी यादव ने कांटी प्रखंड कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद राजद नेता ने जनसभा को संबोधित भी किया। इसके बाद जब तेजस्वी यादव वहां से जाने लगे तब उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई।

दरअसल जनसभा खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव अपने हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाले थे। इसी दौरान जब वो हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे तब ही एक शख्स दौड़ कर आया और उनके पैरों के पास लेट गया। बड़ी हैरानी की बात है कि उस वक्त तेजस्वी यादव वहां अकेले खड़े थे। युवक के अचानक दौड़ कर आने और उनके पैरों में लेट जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 243 सीटों पर तेजस्वी चुनाव लड़ेगा.., बिहार चुनाव से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष

अचानक युवक जब तेजस्वी यादव के बेहद करीब आकर उनके पैरों में लेट गया तब तेजस्वी यादव भी चौक गए। हालांकि, इसके बाद कुछ ही दूरी पर खड़े कुछ सुरक्षाकर्मियों की नजर इसपर पड़ी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए वहां पहुंचे और तेजस्वी यादव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। तेजस्वी यादव पूर्णिया के लिए रवाना होने से पहले हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे। तब ही उनकी सुरक्षा में चूक का यह मामला सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी के पैरों में लेटने वाले युवक की पहचान सारीफुल इस्लाम के रूप में हुई है। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सारीफुल इस्लाम को पकड़ लिया। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक हो चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।