Disaster rained from the sky in Bihar 4 people died and 3 were injured due to lightning बिहार में आसमान से बरसी आफत! आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 3 लोग घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में आसमान से बरसी आफत! आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 3 लोग घायल

बिहार के बक्सर और कटिहार में आकाशीय बिजली गिरने से सोमवार को 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन से ज्यादा लोग घायल है। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mon, 16 June 2025 04:04 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर/कटिहार
share
बिहार में आसमान से बरसी आफत! आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 3 लोग घायल

बिहार के बक्सर और कटिहार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बक्सर की स्थानीय नगर पंचायत में सोमवार को ठनका गिरने से 5 बुरी तरह जख्मी हो गए। चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित किया है। वहीं तीन से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज चल रहा है, घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में जुट गई है। मृतक और घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा मोड़ के पास रहने वाले 50 वर्षीय धर्मेंद्र गोंड और 20 वर्षीय मिथिलेश राम की मौत की बात सामने आई है।

वहीं कटिहार जिले के बारसोई में बेलवा पंचायत अंतर्गत सनकोला गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत गई। जबकि एक महिला घायल है। जानकारी के मुताबिक अनवरी बेगम (40) अपने घर के पीछे गाय के लिए घास काट रहीं थी। इसी बीच हल्की सी बूंदा-बांदी और बारिश होने लगी तभी आकाशीय बिजली महिला पर गिर गई। जिसके बाद अनवरी बेगम और जहानारा खातून घर के पास बेहोश हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई लाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मॉनसून की आमद के अच्छे संकेत; इन जिलों में अलर्ट,किशनंगज में बरसे बाद
ये भी पढ़ें:बिहार में मानसून को लेकर आई खुशखबरी, कब होगी एंट्री; मौसम विभाग ने बताया

जहां चिकित्सक ने अनवरी बेगम को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है, और तुरंत रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से बात हुई है लेकिन मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं होंगी, सरकार की योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।