dipankar bhattacharya said ready to fight on 45 seats in bihar assembly election सीपीआई माले का 45 सीटों पर दावा, दीपांकर का ऐलान; MGB मीटिंग से पहले लेफ्ट की डिमांड भी शुरू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीपीआई माले का 45 सीटों पर दावा, दीपांकर का ऐलान; MGB मीटिंग से पहले लेफ्ट की डिमांड भी शुरू

Bihar Assembly Elections 2025: सीपीआई माले ने आगामी बिहार चुनाव में 45 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। महागठबंधन की 12 जून को होने वाली बैठक से पहले लेफ्ट पार्टी ने अभी अपनी डिमांड रखना शुरू कर दी है।

Tue, 10 June 2025 01:04 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
सीपीआई माले का 45 सीटों पर दावा, दीपांकर का ऐलान; MGB मीटिंग से पहले लेफ्ट की डिमांड भी शुरू

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लेफ्ट पार्टी सीपीआई माले ने 45 सीटों पर दावा ठोका है। महागठबंधन की 12 जून को होने वाली बैठक से पहले माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने अपनी डिमांड सबके सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि माले ने 40 से 45 सीटों पर तैयारी कर रखी है। 12 जून को होने वाली महागठबंधन की बैठक में चुनाव के आगामी मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 11 से 14 तक पार्टी बाराचट्टी, वारसलीगंज, राजगीर और बिहारशरीफ में सभाएं करेगी। इसके साथ ही 12 से 27 जून तक बदलो सरकार, बदलो बिहार के नाम से चार यात्राएं निकाली जाएंगी। यह यात्राएं शाहाबाद, मगध, चंपारण और तिरहुत क्षेत्र में होंगे।

भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर मसले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। मंगलवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भट्टाचार्य ने माओवादी नेताओं की गिरफ्तारी के मसले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को पांच वामपंथी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी शादी का विरोध कर रहा था साला, जीजा ने मार दी गोली; बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:बिहार में युवती से गैंगरेप, मोबाइल दिलाने के नाम पर ले गए थे हैवान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।