बिहार के 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का ब्योरा गलत, 24 डीपीओ को नोटिस जारी
ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर 18 लाख 95 हजार 270 छात्र-छात्राओं के डाटा की जांच कर उन्हें सही करना था। इसमें से 11 लाख 86 हजार 744 छात्र-छात्राओं के डाटा की गलतियों को सुधार लिया गया है। लेकिन, सात लाख विद्यार्थियों के ब्योरे में अब भी त्रुटियां मौजूद हैं।

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बिहार के सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के ब्योरे में गलतियां हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने 24 जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (योजना एवं लेखा) को कारण बताओ नोटिस भेजा है। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गलतियों को सुधार कराने का निर्देश दिया है।
ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर 18 लाख 95 हजार 270 छात्र-छात्राओं के डाटा की जांच कर उन्हें सही करना था। इसमें से 11 लाख 86 हजार 744 छात्र-छात्राओं के डाटा की गलतियों को सुधार लिया गया है। लेकिन, सात लाख विद्यार्थियों के ब्योरे में अब भी त्रुटियां मौजूद हैं। सुधार की यह मुहिम जून 2025 में शुरू हुई थी और शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के विद्यार्थियों के ब्योरे में जनवरी के अंत तक हर हाल में सुधार करने की हिदायत दी थी।
अगर इन सात लाख विद्यार्थियों के डाटा में त्रुटियां दूर नहीं हुईं तो इन बच्चों पर शिक्षा विभाग की लाभुक योजनाओं से वंचित होने का खतरा पैदा हो गया है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विद्यार्थियों का ब्योरा स्कूल प्रबंधन की ओर से डालना जरूरी है। इसे पूर्ण कराने की जिम्मेदारी डीपीओ (योजना एवं लेखा) की है। विद्यार्थियों के ब्योरे में छात्र-छात्रा का नाम, पिता का नाम, पता, आधार नंबर आदि सही-सही दर्ज करना होता है, ताकि विद्यार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
इन्हें मिला नोटिस
विभाग ने भागलपुर, अररिया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, किशनगंज, कटिहार, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, कैमूर, नालंदा, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सुपौल, सीवान और वैशाली के डीपीओ से जवाब तलब किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने इनसे यह भी पूछा है कि पिछले दिनों लाभुक आधारित योजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित क्यों थे?
जिला - विद्यार्थी
गया - 45355
सारण - 50482
जमुई - 32141
भोजपुर - 27892
पटना - 37740
गोपालगंज - 33775
सीमामढ़ी - 49063
औरंगाबाद - 28895
मुंगेर - 13410
भागलपुर - 32577
जहानाबाद - 7569
लखीसराय - 8592
सीवान - 25812
कटिहार - 28100
वैशाली - 23034
नालंदा - 20071
मुजफ्फरपुर - 34192
मधुबनी - 33410
अरवल - 3770
दरभंगा - 26633
पूर्वी चंपारण - 33229
अररिया - 12655
सुपौल - 13678
सहरसा - 11360
समस्तीपुर - 15907
किशनगंज - 8678
रोहतास - 8136
शेखुपुरा - 1956
बांका - 6290
पश्चिम चंपारण - 9862
मधेपुरा - 5893
पूर्णिया - 9292
नवादा - 3299
बक्सर - 1450
बेगूसराय - 2276
खगड़िया - 1210
शिवहर - 358
कैमूर - 484




साइन इन