Now Nishant Kumar has to take the decision everyone wants him to work in JDU said Sanjay Jha अब फैसला निशांत कुमार को लेना है; सब चाहते हैं वे JDU में काम करें, बोले संजय झा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब फैसला निशांत कुमार को लेना है; सब चाहते हैं वे JDU में काम करें, बोले संजय झा

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिक्स में एंट्री की चर्चा फिर तेज हो गई है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक सभी लोग चाहते हैं कि निशांत पार्टी में काम करें। अब ये फैसला उन्हें लेने है, कब वे पार्टी ज्वाइन करेंगे।

Fri, 5 Dec 2025 04:08 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अब फैसला निशांत कुमार को लेना है; सब चाहते हैं वे JDU में काम करें, बोले संजय झा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री की अटकलों के बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि पार्टी के लोग, शुभचिंतक और समर्थक सभी लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार अब पार्टी में आकर काम करें। हम सब लोग भी यही चाहते हैं लेकिन अब इन्हीं को फैसला लेना है कब यह पार्टी में आकर काम करते हैं। इस दौरान निशांत भी वहां मौजूद रहे। लेकिन उन्होने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

वहीं एनडीए की प्रचंड जीत पर निशांत कुमार ने कहा कि यह सब जनता का आशीर्वाद है। बिहार की जनता ने एक बार फिर से उनके पिता नीतीश कुमार और एनडीए पर भरोसा जताया है। पिता जी ने पहले भी जो वादा किया था उसे पूरा किया और इस बार भी जो एक करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा किया है वह उसे पूरा जरूर करेंगे, मुझे उनके ऊपर पूरा भरोसा है। हालांकि राजनीति में एंट्री के सवाल पर वे चुप्पी साध गए।

आपको बता दें बिहार चुनाव से पहले भी निशांत के सक्रिय राजनीति में एंट्री की चर्चा हुई थी। हालांकि निशांत ने ही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था। जदयू कार्यकर्ता और नेता भी निशांत के पार्टी में शामिल होने की मांग करते आए हैं। कई बार पटना में पोस्टर भी लगे। यही नहीं एनडीए के तमाम सहयोगी दल भी निशांत के पॉलिटिक्स में आने की वकालत करते आए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उनको राजनीति में आने की सलाह दी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।