सहयोग शिविर को लेकर जीविका दीदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम
16 जून को द्वाशय पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के लिए मंगलवार को पंचायत भवन में बैठक हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर की योजनाओं और जनभागीदारी पर चर्चा की। शिविर का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना और लाभार्थियों को प्रेरित करना है।

डंडखोरा, कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट आगामी 16 जून को द्वाशय पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन द्वाशय परिसर में जनप्रतिनिधियो विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान अंचल पदाधिकारी सादी रउफ, सरपंच जगदीश प्रसाद महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में शिविर को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । सहयोग शिविर के सफल संचालन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । सभी कर्मियों को शिविर को लेकर प्रचार प्रसार के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन एवं लोगों की समस्या से जुड़े आवेदन प्राप्त कर सहयोग शिविर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी सहयोग शिविर की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करना है। शिविर के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार अद्यतन, किसान पंजीकरण सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सभी कर्मियों एवं जीविका दीदीयों गांवों में लोगों को शिविर के बारे में जागरूक करें तथा पात्र लाभुकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आने के लिए प्रेरित करें। बैठक में पंचायत सचिव मनोज कुमार, पंचायत रोजगार सेवक सुजीत कुमार कचहरी सचिव राजीव कुमार कार्यपालक सहायक गजानंद मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग तथा जीविका दीदी बाल विकास परियोजना से जुड़ी सेविका मुख्य रूप से मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन