Cricketer Vaibhav Suryavanshi receives Rs 50 lakh from Bihar government CM Nitish gives cheque क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार से मिले 50 लाख रुपये, नीतीश ने सीएम हाउस में सौंपा चेक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार से मिले 50 लाख रुपये, नीतीश ने सीएम हाउस में सौंपा चेक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित सीएम आवास में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का सम्मान किया। इस दौरान वैभव को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

Sun, 22 Feb 2026 05:18 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार से मिले 50 लाख रुपये, नीतीश ने सीएम हाउस में सौंपा चेक

14 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 50 लाख रुपये का इनाम दिया। मूलरूप से समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव रविवार को पटना के एक, अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया और 50 लाख का चेक सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया। इससे पहले भी बिहार सरकार उन्हें सम्मानित कर चुकी है।

इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत अन्य नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के क्रिकेट जगत के सितारे हैं। उन्हें बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। वैभव की प्रतिभा को देखते हुए, पहले भी सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के शानदार 175 रनों से सीएम नीतीश गदगद, बोले- भारत का नाम रौशन करे

उन्होंने कहा कि वैभव के खेल को देखते हुए बिहार सरकार लगातार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। वह समस्तीपुर के रहने वाले हैं, तो उनका जिला भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वैभव क्रिकेट जगत में लंबे समय तक चमकते रहे, पूरे बिहार और देशवासी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अंडर-19 विश्वकप में खेली थी रिकॉर्ड तोड़ पारी

वैभव सूर्यवंशी इस साल हुए अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की हवा निकाल दी थी। फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 80 गेंदों में 175 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश भी हो गए वैभव सूर्यवंशी के फैन, 13 साल का क्रिकेटर बिखेर चुका है जलवा

वैभव ने ताबड़तोड़ 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने निर्णायक मैच में इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हराया और खिताब अपने नाम कर दिया।

इससे पहले वे अंडर 19 एशिया कप में भी भारत के लिए बड़ी पारी खेल चुके हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल उन्हें एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में छक्के-चौकों की बरसात कर खूब सूर्खियां बटोरी थीं। वे टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे CBSE की दसवीं की परीक्षा, जानिए वजह

पिछले साल नीतीश ने दिए थे 10 लाख रुपये

छोटी उम्र में बड़े शॉट लगाने वाले समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रशंसक हैं। नीतीश इससे पहले दो बार वैभव को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित कर चुके हैं। आईपीएल में धुआंधार शतक जड़ने के बाद नीतीश ने अप्रैल 2025 में वैभव को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।