Bihar CM Nitish Kumar congratulates cricketer Vabhav Suryavanshi for 175 runs in world cup under 19 cricket वैभव सूर्यवंशी के शानदार 175 रनों से सीएम नीतीश गदगद, बोले- भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बन गए हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वैभव सूर्यवंशी के शानदार 175 रनों से सीएम नीतीश गदगद, बोले- भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बन गए हैं

सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा कि वैभव अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

Fri, 6 Feb 2026 05:29 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी के शानदार 175 रनों से सीएम नीतीश गदगद, बोले- भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बन गए हैं

CM Nitish congratulates Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रनों की शानदार पारी खेली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को विश्वकप फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा कि वैभव अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने शुक्रवार को इंगलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से अपनी टीम के खाते में 175 रनों का योदान दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वैभव में मात्र 55 गेंदों में शतक बना दिया।

वैभव के घर समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। वैभव के साथ खेलने वालों ने उनके होम ग्राउंड पर वैभव के सम्मान में क्रिकेट खेला और होली दीवाली मनाई। वैभव के परिजन और संबंधी उनकी उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे। उनके गांव के लोगों ने बताया कि वैभव ने ना सिर्फ उनके इलाके बल्कि दुनिया भर में अपने प्रदेश बिहार का नाम बुलंद किया है।

भारत ने इस मैच में इंगलैंड के सामने 412 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसमें वैभव की बड़ी भूमिका है। अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है और अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है। इस बार के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं कि इंगलैंड के खिलाड़ी कितना रन बना पाते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।